कोरोना रोधी टीका
KKN न्यूज ब्यूरो। भारत में इस वर्ष दिसम्बर के अंत तक सभी को कोरोनारोधी टीका लगाने का लक्ष्य पूरा करना मुश्किल प्रतीत होता है। सरकार ने साल के अंत तक 18 साल और उससे ऊपर की 100 फीसदी आबादी को कोरोना रोधी टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। किंतु, इसके लिए देश में 92 लाख खुराक प्रत्येक दिन देना होगा। जो, फिलवक्त मुमकिन प्रतीत नहीं हो रहा है। आंकड़ो पर गौर करें तो इस साल के 21 जून को सर्वाधिक 88 लाख डोज लगाकर सरकार ने एक रिकॉर्ड बनाया था। जबकि, बाद के दिनो में यह आंकड़ा काफी नीचे चला गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि साल 2021 में भारत में व्यस्कों की आबादी करीब 94 करोड़ है। इसका मतलब है कि इन लोगों के लिए देश में 188 करोड़ टीके की खुराकें चाहिए। जुलाई के आखिर तक देश में टीके की 47 करोड़ खुराक दी गई हैं। यानी अब बचे साल के 153 दिनों में 141 करोड़ खुराकें देनी होंगी। यह तभी मुमकिन है, जब प्रत्येक दिन देश में 92 लाख खुराकें दी जाये। इस लिहाजा से यूपी में प्रत्येक दिन 16.1 लाख खुराकें देनी होंगी। इसी तरह बिहार में प्रत्येक दिन औसतन 8 लाख खुराकें मुहैया करानी होंगी। इस बीच केन्द्र की सरकार ने यह संकेत दिए थे कि अगस्त में देश को टीके की 15 करोड़ अतिरिक्त खुराकें दी जायेगी और सितंबर में इसको बढ़ा कर 20 करोड़ डोज करना शामिल है।
This post was published on अगस्त 2, 2021 12:35
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More