Home Entertainment टॉयलेट: एक प्रेम कथा के पहले दिन हुई 13 करोड़ की कमाई

टॉयलेट: एक प्रेम कथा के पहले दिन हुई 13 करोड़ की कमाई

खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार और भूंमि पडनेकर की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा रिलीज होते ही पहले दिन ही 13.10 करोड़ की कमाई करके दर्शको के दिल में अपनी जगह बना ली है। इस फिल्म को लेकर फैन्स में काफी उत्साह है और फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन में ही इसका असर भी दिखने लगा है। दरअसल, फिल्म ने पहली ही दिन 13.10 करोड़ की कमाई कर ली है। इसे फिल्म की अच्छी शुरुआत कहा जा सकता है।
वैसे अभी वीकेंड और 15 अगस्त पर फिल्म के कलेक्शन में और बढ़ोतरी की उम्मीद है। बता दें कि फिल्म की कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित है। इससे पहले अक्षय की जॉली एलएलबी 2 ने पहले दिन 13.20 करोड़ रुपये और रुस्तम ने पहले दिन 14.11 करोड़ रुपये की कमाई कर चुका है। बता दें कि टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म को लेकर ये खबर भी आई थी कि इस फिल्म के लिए अक्षय ने अपनी फीस नहीं ली है, लेकिन वो फिल्म का प्रॉफिट शेयर करेंगे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version