Home Bihar Buxar बक्सर के जिलाधिकारी ने की आत्महत्या

बक्सर के जिलाधिकारी ने की आत्महत्या

पारिवारिक विवाद बना कारण

बक्सर। जिलाधिकारी मुकेश पांडेय ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद व तनातनी को कारण बताया जा रहा है। आत्महत्या से पूर्व बक्सर सर्किट हाउस में अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया विडियो मैसेज में उन्होंने साफ कहा कि उनकी पत्नी और माता-पिता के बीच संबंधों में तनाव के कारण उनका जीना दुश्वार हो गया था। पत्नी व माता पिता हमेशा उलझते रहते थे। साथ ही कहा कि उनकी पत्नी और माता-पिता उनसे अत्यधिक प्यार करते थे। कहा कि पत्नी भी उनको काफी प्यार करती थी, लेकिन अति हो गई थी। किसी भी चीज की अति अच्छी नहीं होती है। मेरे पास कोई विकल्प नहीं है। इसलिए फ्रस्ट्रेशन में अपनी जीवनलीला को खत्म करने का निर्णय लेना पड़ रहा है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version