Entertainment

होली की आर में फूहड़पन का बाजार…

बिहार। कहतें है कि रंगीन फिंजाओं से भरा अरमान और निश्छल प्रेम के बीच अंगराई भरती उम्मीदे…। होली अपने इसी परंपरा के रूप में सदियों से जानी जाती है। आपको बतातें चलें कि फाल्गुन मास आरंभ होते ही आम के मंजरों की महक फिजाओं में तैरने लगती है। लेकिन ग्रामीण इलाकों में होली के माहौल में एक चीज की कमी खलती है। पहले जहां ग्रामीण इलाकों में वसंतपंचमी से ही चहूं ओर ढोल-मंजीरे के साथ होली के पारंपरिक गीत गूंजने लगती थी, वहीं अब गांवों की इस समृद्ध विरासत में फूहड़पन जहर बन कर घुलने लगा है। होली गीत के साथ ढोल-मंजीरे की गूंज गुम होती जा रही है। एक समय था जब फाल्गुन शुरू होते ही टोलियां बनाकर लोग होली के रसभरे गीत गाते थे और सुननेवाले भी होलीमय हो जाते थे। लेकिन अब तो गांव से शहर तक फूहड़ गीत इस पर्व की पहचान बनने लगा हैं।

व्यस्तता भरी ¨जदगी व आधुनिकता के इस युग में लोग अपनी परंपरा व संस्कृति भूलते जा रहे हैं। होली का मतलब सिर्फ रंग लगाने भर से रह गया है। फाल्गुन में होली गायन की परंपरा विलुप्त होती जा रही है। पहले सभी गांव में होली गीत गाई जाती थी, लेकिन अब पहले जैसी बात नहीं है। पूर्व में लोग टोलियों में घूमकर होली के रसभरे पवित्र गीत गाते थे। लेकिन अब चहूंओर सन्नाटा रहता है। सुनाई भी पड़ते है तो अश्लील गीत। होली के नाम पर अब अधिकांश जगहों पर अश्लील भोजपुरी होली गीत सुनाई देने लगा है। इस लोक भाषा को अश्लीलता से परिपूर्ण बना दिया गया है। इसका समाज पर कुप्रभाव पड़ रहा है।
गांव में युवाओं व बुजुर्गों की टोली चौपालों पर ढोल मंजीरे के साथ एक जुट होकर पारंपरिक होली गीत गाया करते थे। संध्या में आरंभ होने वाला ग्रामीणों का गायन देर रात्रि तक चलता था। इस गायन में शामिल लोग दोहे बनाकर एक-दूसरे पर मजाक भी करते थे। बीच-बीच में वाह जी वाह तथा अंत में जोगिरा सारा रा रा कहा जाता था। किंतु, अब यह परंपरा लुप्त होने के कगार पर है।
होली गायन में विभिन्न तर्जों पर विषय वार गायन होता था। जिसमें बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में रंग खेले…, कान्हा के हाथ कनक पिचकारी राधा के हाथ गुलाल…, कान्हा मारे गजब पिचकारी…., कान्हा मार ना ऐसे गुलाल से रंग बरसे राधा के गाल से…, कान्हा मारे गजब पिचकारी की फागुन रंग बरसे और मत मारो बरजोरी रे कान्हा, रंग भरल पिचकारी…, अमुआ जब मंजरे लागल पियवा मोर बहके लागल… आदि गीत गाए जाते थे।

This post was published on मार्च 1, 2018 18:24

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Politics

उत्तर प्रदेश की नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला: नाकामियों पर पर्दा डालने का प्रयास या सूचना प्रसार का साधन?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी ने… Read More

अगस्त 29, 2024
  • Videos

क्या प्रधानमंत्री मोदी का यूक्रेन दौरा भारत के लिए सही कदम है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूक्रेन दौरा क्यों हुआ, और इससे भारत और दुनिया को क्या… Read More

अगस्त 28, 2024
  • Videos

चोल राजवंश की अनसुनी दास्तान: दक्षिण भारत के स्वर्णिम युग का चौंकाने वाला इतिहास

इतिहास के पन्नों से आज हम आपको चोल राजवंश के अद्वितीय स्वर्णिम कालखंड की जानकारी… Read More

अगस्त 21, 2024
  • Society

मीनापुर के क्रांति महोत्सव को राजकीय सम्मान दिलाने की होगी कोशिश: सांसद

16 अगस्त 1942 को मीनापुर थाना को करा लिया था आजाद KKN न्यूज ब्यूरो। वैशाली… Read More

अगस्त 17, 2024
  • Videos

आजादी की वो आखिरी रात: विभाजन का दर्द और नए युग की शुरुआत

14 अगस्त 1947 की रात, जब भारत गुलामी की जंजीरों को तोड़ आजादी की दहलीज… Read More

अगस्त 14, 2024
  • Videos

Bihar के Lasadhi गांव का बलिदान: भारत छोड़ो आंदोलन की दूसरी कड़ी

9 अगस्त 1942 की सुबह, जब भारत छोड़ो आंदोलन की लहर पूरे देश में फैल… Read More

अगस्त 7, 2024