बिहार। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। सोमवार को राजद विधानमंडल दल की बैठक में तेजस्वी प्रसाद के इस्तीफा नही देने पर आम सहमति बन गई है। राजद के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्धिकी ने बैठक के बाद कहा कि तेजस्वी के काम की सराहना की गई और एक बार फिर विधायक दल ने उनके नेतृत्व में आस्था जताई। राजद उनके इस्तीफे की मांग के खिलाफ है। वे पार्टी विधानमंडल दल के नेता हैं और आगे भी रहेंगे।
एक सवाल के जवाब में राजद नेता ने बताया कि सीबीआई छापे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से फोन पर बात की थी। हालांकि किस मुद्दे पर बात हुई, यह उन्होंने नहीं बताया। श्री सिद्धिकी ने कहा कि मीटिंग में तीन महत्वपूर्ण मुद्दों- राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक परिस्थिति, दूसरा- राष्ट्रपति चुनाव और तीसरा- 27 अगस्त को राजद की रैली, पर चर्चा हुई। कहा कि देश में मौजूदा हालात घृणा, उन्माद और आतंक का है। इसके लिए बतौर पार्टी भाजपा और व्यक्ति के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिम्मेदार हैं। इस उन्मादी राजनीति के खिलाफ जो भी मुखर हुआ, उसे संविधान की धज्जियां उड़ाकर किसी न किसी तरह फंसाने का काम किया जा रहा है।
This post was published on जुलाई 10, 2017 20:18
Manipur की दर्द भरी दास्तान में झाँकिए, जहां हिंसा, राजनीति और संघर्ष ने इस राज्य… Read More
Manipur में बढ़ती हिंसा और आक्रोश के पीछे की कहानी को जानने के लिए देखिए… Read More
विशेष राज्य का दर्जा: जी हां, विशेष राज्य का दर्जा। भारत की राजनीति में इन… Read More
क्या आप जानना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम… Read More
आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे भारतीय शिक्षा प्रणाली की ऐतिहासिक सच्चाई पर,… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी बार सरकार का गठन हो चुका… Read More