Home Entertainment बाथटब में गिरने से हुई श्रीदेवी की मौत, पोस्टमार्ट में शरीर से...

बाथटब में गिरने से हुई श्रीदेवी की मौत, पोस्टमार्ट में शरीर से मिला अल्कोहल

पूजा श्रीवास्तव
बॉलीवुड। अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत से अब धीरे- घीरे पर्दा उठने लगा है। अब जो खबर छन कर आ रही है, उसमें श्रीदेवी की मौत एक बाथटब में गिरने से हुई बतायी जा रही है। आरंभिक रिपोर्ट में मौत का कारण हर्ट अटैक बताया गया था। चौकाने वाली बात ये कि घटना के वक्त अभिनेत्री श्रीदेवी शराब के अत्यधिक नशे में बतायी जा रही है।

श्रीदेवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। चिकित्सको ने बाथटब में डूबने से मौत की पुष्टि कर दी है। साथ ही इस बात का भी खुलासा हुआ है कि उस वक्त श्रीदेवी शराब के नशे में थी। इसके बाद दुबई पुलिस ने इस केस को दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन को ट्रांसफर कर दिया है।
बतातें चलें कि श्रीदेवी दुबई अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में हिस्सा लेने दुबई गई थी। वही से शनिवार की देर रात उनकी मौत की खबर आई। पहले बताया जा रहा था कि उनकी मौत हर्ट अटैक की वजह से हुई है। हालांकि यह बात किसी के गले नहीं उतर रही थी। बता दें कि श्रीदेवी अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती थी और रेगुलर एक्सरसाइज भी करती थी।
इस बीच फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार जिस समय श्रीदेवी के साथ यह हादसा हुआ, उस वक्त वह शराब के नशे में थी। रिपोर्ट के अनुसार श्रीदेवी के शरीर में शराब के अंश पाए गए हैं। स्मरण रहे कि उनका शव बाथटब में ही मिला था। जांच में इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि शायद शराब के नशे में श्रीदेवी अपना संतुलन खोकर बाथटब में गिर गईं और बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब श्रीदेवी को बाथटब से बाहर निकाला गया तो उनके नाक से काफी गाढ़ा खून निकल रहा था और चेहरा भी नीला पड़ गया था। बोनी कपूर ने डॉक्टरों को बताया था कि श्रीदेवी पिछले दो दिनों से बीमार थी और कुछ दवाईंयां भी ली थी। साथ ही वह एक पुरानी सर्जरी से जुड़ी कुछ दवाईयां भी ले रहीं थी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version