बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद से उनके फैंस के साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री गम में है। इसके साथ ही बॉलीवुड सेलेब्रिटीज उन लम्हों को याद कर रहे हैं, जो उन्होने चिंटू जी के साथ बिताए है। उनके जाने के बाद से कई सेलेब्स ने उनके साथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके साथ ही उनकी कई पुरानी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल भी हुईं। इस बीच उनकी एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस तस्वीर में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिनेता अक्षय खन्ना ऋषि कपूर के साथ नज़र आ रहे है।
इस फोटो में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिनेता अक्षय खन्ना ने अपना सिर ऋषि के कंधे पर रखा हुआ है और कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। अक्षय द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई यह तस्वीर साल 1999 में आई ऐश्वर्या और अक्षय की फिल्म ‘आ अब लौट चले‘ के सेट की मालूम पड़ती है।
इसके साथ ही अभिनेता ने इसके कैप्शन में लिखा, “महान इंसान कभी नहीं मरते हैं, वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहते हैं।” आपको बता दे की, अक्षय की इस फिल्म को खुद ऋषि कपूर ने ही निर्देशित किया था और राजीव कपूर, रणधीर कपूर और ऋषि कपूर इसके निर्माता रहे हैं।
This post was published on मई 6, 2020 17:06
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More