Home Education & Jobs बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार भी जरुरी

बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार भी जरुरी

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख गांव में रविवार को आस्था फाउन्डेशन के तत्वावधान में संस्कार ए किड्स गार्डेन के सभागार में मासिक कविगोष्ठी व विचारगोष्ठी के साथ-साथ बलागोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कई विद्यालय के बच्चे शामिल हुए। ट्रस्ट के संस्थापक नवेन्दु नबीन ने कार्यक्रम के दौरान बच्चो में शिक्षा के साथ संस्कारी देने की आवश्यकता बतायी। कहा कि स्कूल बच्चे को राष्ट्र के प्रति समर्पित होने के लिए भी प्रेरित किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षाविद व लोकगायक परमेश्वर पटवारी ने सर्व धर्म प्रार्थना से की। तदुपरांत हास्य कवि वैकुण्ठ ठाकुर ने अपनी हास्य कविता ताल एवं ताली से लोगों का खूब मनोरंजन किया। मंच का संचालन कवि शम्भू प्रसाद गुप्ता तथा धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट संस्थापक सह राजद प्रदेश सचिव नवेन्दु नबीन ने किया। समाज सेवी राजेन्द्र साह ने भी बच्चों के बीच अपने विचार रखे।
मौके पर कई लोग मौजूद थे। जिनमें रामचंद्र साह, राजेन्द्र बाबू, अतुल अधिराज, शिवांगी कुमारी, राजन कुमार, राहुल कुमार, पृथ्वी कुमार, अम्बुजा प्रिया, पुष्पकेतु कुमार, उज्जवल कुमार, आयुष कुमार, मृकांक कुमार, सुषमा स्वराज, प्रिंस कुमार, रोहण कुमार आदि मौजूद थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version