Home Bihar Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में हिंसक झड़प, फायरिंग

मुजफ्फरपुर में हिंसक झड़प, फायरिंग

आग के हवाले हुई कई बाइक, तनाव, युवती से छेड़छाड़ से बिगड़े हालात

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर से सटे दामोदापुर गांव में शनिवार को लगभग चार बजे दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। फायरिंग करते हुए गुस्साए लोगो ने ने एक के बाद सात बाइक में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया।
देखते ही देखते ही दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कांटी के दारोगा सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को चोटें आयी है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर दो बजे एक लड़की पर फब्ती कसने को लेकर कुछ लड़कों के बीच बहस हुई। बात धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। लगभग चार बजे दोनों तरफ से कुछ लेाग जमा हुए। समझौता की जगह बात बढ़ गई और मारपीट शुरू हो गई।
सूचना पाते मौके पर कांटी के अलावा कई अन्य थानों की पुलिस पहुंच गई। साथ में डीएम, एसएसपी सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। उपद्रवियों ने पुलिस के सामने भी जमकर बवाल काटा। पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इसमें कांटी थाना के दारोगा रामह्रदय साह को सिर में गंभीर चोट आई। उनके अलावा छह अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। लगभग इतने ही सामान्य लोग भी घायल हुए हैं। बदमाशों ने चौक पर खड़ी लगभग आधा दर्जन बाइकें फूंक डाली। इसमें दामोदापुर के पूर्व मुखिया की बाइक भी शामिल है। मौके पर अभी भी तनाव बना हुआ है। हालांकि, पुलिस के आलाधिकारी लगातार स्थित को नियंत्रण करने में लगे है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version