होमBiharBRABU में स्नातक के लिए 20 से 30 अगस्त तक On-Spot Admission

BRABU में स्नातक के लिए 20 से 30 अगस्त तक On-Spot Admission

Published on

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में स्नातक कोर्सेज के लिए On-Spot Admission 20 से 30 अगस्त के बीच होगा। यह जानकारी गुरुवार को डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर (DSW) प्रोफेसर आलोक प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के लिए कुलपति से आधिकारिक निर्देश मिल चुके हैं।

इस दौरान छात्रों को अपने विषय और कॉलेज बदलने का विकल्प पोर्टल पर मिलेगा। साथ ही, नए आवेदकों के लिए भी पोर्टल खुला रहेगा ताकि वे सीधे इस चरण में आवेदन कर सकें।

तीसरी Merit List का दाखिला पूरा

14 अगस्त को BRABU में तीसरी Merit List के तहत दाखिला प्रक्रिया पूरी हुई। गुरुवार दोपहर तक 93 हजार छात्रों का एडमिशन हो चुका था। इस सूची में 45,655 छात्रों के नाम थे, जिनमें से 6,000 छात्रों के एडमिशन कॉलेजों से अपडेट हुए।

इस वर्ष स्नातक में BRABU को कुल 1,68,000 आवेदन मिले। पहले चरण में 1,59,000 छात्रों ने आवेदन किया था, जबकि बाद में 8,989 अतिरिक्त आवेदन आए। पहली और दूसरी सूची में दाखिला न लेने वाले छात्रों के नाम भी तीसरी सूची में शामिल किए गए।

139 कॉलेजों में दाखिला, 21 पर संकट

नए सत्र 2025-29 के लिए BRABU के 139 कॉलेजों में एडमिशन होना है। हालांकि, 21 कॉलेजों में दाखिले पर अब भी संकट है। इन कॉलेजों के प्रस्ताव BRABU सीनेट से पास होने के बावजूद चार महीने बाद भी सरकार को नहीं भेजे गए हैं।

इन कॉलेजों की जांच फिलहाल विश्वविद्यालय स्तर पर जारी है। ये सभी कॉलेज Affiliation के लिए आवेदन कर चुके हैं। जब जांच पूरी होगी, तभी इनका प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा।

36 नए कॉलेजों में से 15 को मंजूरी

नए सत्र के लिए BRABU को 36 नए कॉलेजों के आवेदन मिले थे। जांच के बाद 15 कॉलेजों के प्रस्ताव पास कर सरकार को भेज दिए गए। बाकी 21 कॉलेजों की फाइल विश्वविद्यालय में लंबित है।

कई कॉलेजों ने सीट बढ़ाने की मांग भी की है। हाल ही में हुई बैठक में तय हुआ था कि तीसरी Merit List के बाद सीट बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। संभावना है कि On-Spot Admission से पहले सीट बढ़ाने पर फैसला हो सकता है।

On-Spot Admission से उम्मीदें

विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि On-Spot Admission से खाली सीटें भर जाएंगी और जिन छात्रों को पहले मौका नहीं मिला था, उन्हें अब प्रवेश का अवसर मिलेगा। इस चरण में पोर्टल नए आवेदनों और पुराने आवेदनों में बदलाव, दोनों के लिए खुला रहेगा।

छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे BRABU पोर्टल पर अपडेट देखते रहें और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करें।

Read this article in

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

नेपाल की सुलगती सरहद: सांप्रदायिक हिंसा, राजनीतिक बेचैनी और भारत के लिए बढ़ती चुनौती

जब पड़ोसी देश में आग लगती है, तो धुआं सीमाएं नहीं पहचानता... KKN ब्यूरो। भारत...

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

बांकीपुर: कैसे टूटा भाजपा का अभेद्य किला, क्यों बना प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति का नया केंद्र?

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव हुए, कई सरकारें बनीं और बदलीं।...

More like this

बांकीपुर: कैसे टूटा भाजपा का अभेद्य किला, क्यों बना प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति का नया केंद्र?

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव हुए, कई सरकारें बनीं और बदलीं।...

बांकीपुर का उपचुनाव: एक सीट की लड़ाई या बिहार की राजनीति का टर्निंग पॉइंट?

एक सीट... लेकिन पूरे बिहार की निगाहें क्यों? KKN ब्यूरो। भारतीय लोकतंत्र में कुछ चुनाव...

बिहार में भूमि सर्वेक्षण और भूमाफिया का कॉकटेल?

क्या रिकॉर्ड सुधार की मुहिम में सेंध लगा रहे हैं फर्जी दावेदार KKN ब्यूरो। जमीन...

बिहार की सड़कें समय से पहले क्यों टूट जाती हैं?

जब सड़क टूटती है, तो केवल डगर नहीं बिखरता... KKN ब्यूरो। बारिश की पहली फुहार...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना? (भाग–2)

क्या पेपर लीक केवल आज की समस्या है? KKN ब्यूरो। यदि कोई यह मानता...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना?

जब प्रश्नपत्र नहीं, भविष्य लीक होने लगे... KKN ब्यूरो। किसी राष्ट्र का भविष्य उसकी सीमाओं...

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बारे में चौकाने वाला खुलाशा, क्या हर गांव में था स्कूल?

आज भी उपलब्ध है थॉमस मुनरो और विलियम एडम की रिपोर्ट KKN ब्यूरो। ब्रिटिश शासन...

बांकीपुर उपचुनाव: क्या बीजेपी का अभेद्य किला दरकेगा या बदलेगी बिहार की राजनीति?

KKN ब्यूरो। पटना का बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र केवल एक सीट नहीं है। यह बिहार...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...