Home Education & Jobs लॉकडाउन के कारण फंसे शिक्षक मूल्यांकन से मुक्त होंगे, JAC ने दी...

लॉकडाउन के कारण फंसे शिक्षक मूल्यांकन से मुक्त होंगे, JAC ने दी राहत

विद्यार्थी

झारखंड बोर्ड के मैट्रिक तथा इंटर परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने परीक्षकों को राहत दी है। काउंसिल ने कहा है कि, 28 मई से जो परीक्षक मूल्यांकन केंद्र पर लॉकडाउन के कारण नहीं आ पाएंगे या जो दूसरे जिले में फंसे हैं और आने में परेशानी है, तो उन्हें इस कार्य से मुक्त रखा जाएगा।

उनके ऊपर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही, यह व्यवस्था लॉकडाउन के समाप्त होने तक लागू रहेगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सचिव महीप सिंह ने कहा कि, यह व्यवस्था लॉकडाउन के साथ-साथ तब तक लागू रहेगी जब तक एक जिले से दूसरे जिले के बीच परिवहन व्यवस्था प्रारंभ नहीं की जाती है। इस अवधि के दौरान जितने भी परीक्षक होंगे, उसी के अनुसार काम लिया  जाएगा। कांउसिल ने मूल्यांकन की अवधि को 2 घंटे तक बढ़ाकर अधिक-से-अधिक कॉपियों के मूल्यांकन करने का फैसला लिया है। लेकिन, इसके लिए परीक्षकों पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा। लेकिन, उन्हें कम-से-कम एक दिन में 30 कॉपियों का मूल्यांकन करना आवश्यक होगा।

गाइडलाइन के साथ शुरू होगा मूल्यांकन कार्य 

मूल्यांकन का कार्य 11 गाइडलाइन के साथ कराने की जिम्मेदारी सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को सौपी गई है। उन्हें स्पष्ट लिखित निर्देश दिया गया है कि, वे हर मूल्यांकन केंद्रो में इन गाइडलाइन को लागू करके ही मूल्यांकन का कार्य कराएं।

कॉपी जांचते वक़्त अभिभावक की तरह करें व्यवहार 

कॉपी जांच करने के दौरान परीक्षकों को एक अभिभावक की भांति व्यवहार करने का निर्देश दिया गया है। काउंसिल ने कहा है कि, परीक्षकों को पहले ही इस संदर्भ में ट्रेनिंग दी जा चुकी है जिसमें कहा गया है कि, उन्हें स्टेप मार्किंग पर अधिक ध्यान देना है। बच्चों की छिपी प्रतिभा को समझने की कोशिश करनी है और उसी के आधार पर बच्चों की क्षमता का मूल्यांकन करना है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version