Home Entertainment शाहिद कपूर के साथ डेटिंग की खबरों पर सोनाक्षी ने दिया रिएक्शन

शाहिद कपूर के साथ डेटिंग की खबरों पर सोनाक्षी ने दिया रिएक्शन

सोनाक्षी सिन्हा और शाहीद कपूर

सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर ने फिल्म आर राजकुमार में एक साथ काम किया था। दोनों ने जब फिल्म की थी, तब उनके रिलेशन के बारे में की काफी खबरें आई थीं। हाल ही में, सोनाक्षी ने शाहिद के साथ रिलेशन की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। पिंकविला से बात करने के दौरान सोनाक्षी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि, कुछ लोग बस मजे के लिए ऐसी अफवाहें फैला देते हैं। उन्हें लगता है कि, खाली बैठे हैं तो चलो अफवाह फैलाते हैं। मेरे अनुसार यह काफी फनी था और ऐसी बातों से मुझे कभी कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं और शाहिद अच्छे दोस्त हैं और जब हम शूटिंग के दौरान इन अफवाहों को सुनते थे, तो खूब हंसते थे।’

सोनाक्षी ने फिटनेस को लेकर कहा कि, ‘फिटनेस ऐसी चीज है, जिस पर आपको लगातार ध्यान देना होता है और आपको खूब मेहनत करनी होती है। लॉकडाउन के दौरान मैं डाइट फॉलो नहीं कर पा रही हूं, क्योंकि कोई भी घर से बाहर नहीं जा रहा है, लेकिन मैं एक्सरसाइज कर रही हूं।’

बता दें कि, कोरोना वायरस के चलते पूरा देश परेशान है। कोरोना वायरस की वजह से देश में लगे लॉकडाउन के कारण दिहाड़ी मजदूरों की जिंदगी पर काफी असर पड़ा है। हालांकि, बॉलीवुड सेलेब्स उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सोनाक्षी भी दिहाड़ी मजदूरों की सहायता के लिए अपने आर्ट बेच रही हैं।

सोनाक्षी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। सोनाक्षी ने अपना वीडियो शेयर करते हुये कहा था कि, ‘अगर हम दूसरों के काम नहीं आ सकते, तो हम क्या अच्छे हैं। मेरे आर्ट से मुझे राहत मिलती है और अब वो राहत मैं उन लोगों को देना चाहती हूं जिनके लिए ये लॉकडाउन एक बुरे सपने जैसा है और उनके पास कमाई का कोई साधन नहीं है।’

सोनाक्षी ने कहा, ‘मैंने अपने आर्ट और पेंटिंग्स को नीलाम करने का फैसला किया है, जिन्हें मैंने काफी दिल से बनाया है। नीलामी से मिलने वाले पैसों से दिहाड़ी मजदूरों के लिए राशन उपलब्ध कराया जाएगा।’

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version