उत्तर प्रदेश। यूपी विधानसभा में विधायक के सीट के नीचे से विस्फोटक मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। जानकार इसे विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चुक बता रहें है। फोरेंसिक रिपोर्ट में कहा गया है कि 12 जुलाई को समाजवादी पार्टी के एक विधायक की सीट से मिला सफ़ेद पाउडर एक खतरनाक विस्फोटक था जिसका इस्तेमाल आतंकवादी करते हैं। इस घटना के बाद सीएम योगी ने इमरजेंसी मीटिंग ली और इसके बाद सदन में बोलते हुए कहा कि ये बड़ी आतंकी साजिश है। इसकी एनआईए को जांच करानी चाहिए।
फॅारेंसिक लैब की रिपोर्ट में कहा गया है कि विधानसभा से मिला सफ़ेद पाउडर प्लास्टिक पीईटीएन है। फिलहाल अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह विस्फोटक विधानसभा में पहुंचा कैसे? बताया जा रहा है कि आतंकवादी संगठन लगातार उत्तर प्रदेश में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस बीच 15 अगस्त को विधानसभा को उड़ाने की धमकी देने वाले एक शख्स फरहान अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पेंटाएरीथ्रीटोल ट्राइनाइट्रेट यानी PETN बेहद पावरफुल प्लास्टिक एक्सप्लोसिव है। ये व्हाइट पाउडर चरमपंथियों, आतंकियों के बीच पॉपुलर है। क्योंकि, ये ब्लैक मार्केट में आसानी से मिलता है और चेक प्वाइंट्स पर इसकी जांच बेहद मुश्किल है। इतना ही नहीं इसे स्निफर डॉग और मेटल डिटेक्टर भी नहीं पकड़ सकता है।
This post was published on जुलाई 14, 2017 20:19
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More