होमCrimeदिनदहाड़े RJD नेता की गोली मारकर हत्या, एक पखवारे में चार मर्डर...

दिनदहाड़े RJD नेता की गोली मारकर हत्या, एक पखवारे में चार मर्डर से दहशत

Published on

KKN ब्यूरो। रामपुरहरि थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के पास सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे अपराधियों ने RJD नेता मिंटू कुमार उर्फ मधेसिया (35 वर्ष) की नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से पूरा इलाका सहम उठा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

कैसे हुई वारदात? प्रत्यक्षदर्शी ने बताई आंखोंदेखी कहानी

प्रत्यक्षदर्शी विशुनपुर गांव के सुरेश प्रसाद के अनुसार, उन्होंने तीन गोलियों की आवाज सुनी।

  • दो गोली तारगेट से चूक गई
  • एक गोली सीधे मिंटू के सीने में जा लगी
  • मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया

ओवरटेक करके मारी गोली

आरंभिक जांच से पता चला है कि दो हमलावर बाइक से ओवरटेक करके घटना को अंजाम दिया और इसके बाद मुस्तफागंज की ओर भाग निकले। चश्मदीदों के मुताबिक, एक अपराधी ने लाल रंग का स्वेटर पहन रखा था और ऐसा प्रतीत होता है कि वे पहले से ही पीछा कर रहा था। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा और मृतक का मोबाइल जब्त किया है। एफएसएल की टीम ने भी मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

रमेश राय पुलिस हिरासत में

घटना के समय मिंटू के साथ बाइक पर पीछे बैठे रमेश राय को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसडीपीओ अलय वत्स ने खुद मौके पर पहुंचकर जांच का नेतृत्व किया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा था।

मोबाइल कॉल बना शक का केंद्र—पत्नी और भाई का दावा

परिवार के अनुसार, सुबह 6:51 बजे मिंटू के मोबाइल पर एक कॉल आया था जिसके बाद उन्होंने घर से निकलने की तैयारी शुरू की। इसके कुछ देर बाद ही रमेश राय उनके घर पहुंचा और दोनों 7:15 बजे एक ही बाइक से निकले। बाइक मिंटू कुमार चला रहा था। घर से कुछ ही किलोमीटर दूर विशुनपुर के पास अपराधियों ने घेरकर मिंटू की हत्या कर दी।

लेन-देन के विवाद में हत्या की आशंका

मृतक के पिता राजमिस्त्री ब्रह्मदेव साह ने पुलिस को बताया कि मिंटू पैसों का लेन-देन करता था और इसी सिलसिले में कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। उन्होंने कहा कि सारी डिटेल उसकी डायरी में दर्ज है। अगर पुलिस डायरी खंगाले तो सच सामने आ सकता है। हालांकि, विवाद के कुछ अन्य कारण भी दबे स्वर से चर्चा में है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मिंटू तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी मौत के बाद

  • मां सुशीला देवी,
  • पत्नी चांदनी देवी,
  • और 12 वर्ष के कुणाल, 8 वर्ष के कृष और 6 वर्ष के कुंदन बेसहारा हो गया हैं।

गिरफ्तारी की उठी मांग

पूर्व विधायक मुन्ना यादव, जिला पार्षद हिमांशू गुप्ता, मुखिया जयकृष्ण प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता मो. सदरुल खां समेत कई लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस से तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

एक पखवाड़े में चार हत्याएं— दहशत

रामपुरहरि और मीनापुर थाना क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रहा है। सिर्फ 15 दिनों में चार हत्याएं—

  1. 23 नवंबर – दाउदछपरा की पार्वती देवी, हत्या कर शव बांसबाड़ी में फेंका गया।
  2. 27 नवंबर – मझौलिया के 12 वर्षीय आदित्य राज का शव हजरतपुर की चिमनी में मिला।
  3. 28 नवंबर – मकसूदपुर के गौतम कुमार (22 वर्ष) की गला दबाकर हत्या।
  4. 9 दिसंबर – अब RJD नेता मिंटू कुमार की सरेआम गोली मारकर हत्या।

लगातार हो रही वारदातों ने लोगों में भय और आक्रोश पैदा कर दिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बरसात के बाद घरों की सफाई, दीपों का प्रकाश और कीट-पतंगों का संसार

क्या हमारे पूर्वजों ने पर्व के बहाने स्वास्थ्य सुरक्षा का सूत्र दिया था? कल्पना कीजिए,...

ट्रंप की मध्यावधि चुनाव में शिकस्त: क्या बदलने जा रही है दुनिया की राजनीति?

ईरान युद्ध, तेल संकट और भारत के लिए खुल रहे नए रास्ते अमेरिका के मध्यावधि...

अरुणाचल में चीन की नई चाल? भारत की सैन्य तैयारी और शौर्य कमांडो का बड़ा खुलासा

क्या अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर चीन का दबाव बढ़ रहा है? क्या भारत...

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन विस्फोट: 1 की मौत, 6 घायल; 4 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त

जांच के घेरे में निर्माण कार्य और आपात प्रतिक्रिया बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार, 2...

More like this

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन विस्फोट: 1 की मौत, 6 घायल; 4 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त

जांच के घेरे में निर्माण कार्य और आपात प्रतिक्रिया बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार, 2...

तिरहुत स्नातक में वंशीधर ब्रजवासी का दबदबा कायम, शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह की वापसी

तिरहुत की दोनों एमएलसी सीटों पर बदला चुनावी इतिहास बिहार विधान परिषद के 2026 के...

महवल लेदर पार्क की फाइलों में क्या दर्ज है?

रोजगार का हिसाब अब भी अधूरा बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी बियाडा की वेबसाइट...

क्या महवल से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 2,100 रोजगार का दावा कितना बड़ा?

मुजफ्फरपुर का लेदर पार्क 15 अक्टूबर 2026 को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल में...

मीनापुर 2030: अगले पांच साल में यह इलाका किस दिशा में जाएगा? बाढ़, सड़क, खेती, रोजगार और बदलते गांवों की पूरी दास्तान

मीनापुर का भविष्य किसी एक चुनाव या एक परियोजना से तय नहीं होगा मीनापुर के...

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

हिंद केसरी यादव: मीनापुर की राजनीति में वह नाम, जिसने आंदोलन को सड़क से सदन तक पहुंचाया

पांचवीं पुण्यतिथि पर दरहीपट्टी में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने कहा—अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

मीनापुर का किसान फसल बेचकर कितना कमाता है? खेत से बाजार तक पूरा हिसाब

मीनापुर में धान की फसल जब खेत में लहलहाती है, तो दूर से वह...

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...