होमCrimeपान दुकानदार की लाश पेंड़ से लटकी मिली

पान दुकानदार की लाश पेंड़ से लटकी मिली

Published on

गुस्साए लोगो सीतामढ़ी शिवहर सड़क पर काटे बवाल

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में एक पान दुकानदार की पेंड़ से लटकी लाश बरामद होते ही गुस्साए लोगो ने अहियापुर थाना के झपहां ओवरब्रीज को जाम करके सड़क पर टायर जला दिया। इससे मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी एनएच 77 और मुजफ्फरपुर शिवहर स्टेट हाईवे पर आवागमन पूरी तरीके से बाधित हो गया।

बतातें चलें कि अहियापुर थाना के मीनापुर रोड में झपहां-गंगटी गांव स्थित न्यू मार्केट के पास गुरुवार की सुबह एक पान दुकानदार की लाश लीची के पेड़ से लटकी मिली। लाश प्लास्टिक के फीते से लटकी हुई थी। मृतक की पहचान 45 वर्षीय प्रेमलाल साह के रूप में हो गई है। वह जमालाबाद गांव का रहनेवाला था।
घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर उसकी पान की दुकान है। दुकान के पास ही वह झोपड़ी बनाकर रहता था। जबकि परिजन जमालाबाद गांव में रहते हैं। मृतक के भाई रंजीत कुमार ने हत्या का आरोप लगाते अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर कराई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पेड़ से लाश उतराने की कोशिश की तो लोग भड़क गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस पीछे हट गई। प्रदर्शनकारी घटना की जांच करने की मांग कर रहे थे।
गुस्साए लोगो ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे मीनापुर और सीतामढ़ी सड़क पर आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया। करीब दस किलोमीटर तक दोनों सड़कें जाम रहीं। जाम में कई स्कूल बस व एम्बुलेंस भी फंसे रहे। आक्रोशितों की मांग पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड व एफएसल टीम को बुलाकर छानबीन कराई। मौके से महिला की दो जोड़ी चप्पल मिली हैं।
बाद में पहुंचे बोचहां सीओ, मुशहरी बीडीओ व जन प्रतिनिधियों के सहयेाग से आक्रोशितों को समझाकर मामले को शांत कराया। जांच के बाद पुलिस ने दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे लाश पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दी है। बतातें चलें कि इससे दो रोज पहले ही मीनापुर थाना के महदेइयां गांव में 45 वर्षीय किसान गणेश प्रसाद की लाश उनके घर से सटे एक आम के पेंड़ में रस्सी से लटकी हुई मिली थी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

गुमनाम हकीकत: जब इतिहास के खामोश पन्ने अपनी कहानी कहने लगते हैं

पुस्तक समीक्षा इतिहास की सबसे बड़ी विडंबना शायद यह है कि जो दर्ज है,...

शिक्षक से बड़ा कौन? भारत की उस परंपरा की पड़ताल, जहाँ गुरु को देवता कहा गया

KKN पड़ताल। किसी बच्चे के हाथ में पहली बार कलम आती है, तो वह...

More like this

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...