होमCrimeजेएनयू में हिंसा, एफआईआर दर्ज

जेएनयू में हिंसा, एफआईआर दर्ज

Published on

आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू

KKN न्यूज ब्यूरो। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी जेएनयू एक बार से सुर्खियों में है। सुर्खियां किसी मेडल या अवार्ड के लिए नहीं। बल्कि, हिंसक झडप के लिए बन रही है। रविवार को हुई हिंसा में कई दर्जन छात्र छात्राएं जख्मी हो गए। हमलावरो ने कैंपस के भीतर जमकर तोड़फोड़ की है। जाहिर है, इसके बाद दिल्ली की राजनीति में अचानक गरमाहट आ गई और नेताओं के बीच भी जुबानी जंग शुरू हो गई। इस बीच पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अज्ञात पर एफआईआर दर्ज

जेएनयू में रविवार की रात हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने सोमवार को दावा किया है कि दंगा करने और सम्पति को नुकसान पहुंचाने के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बतादें कि रविवार को नकाबपोशों ने जेएनयू कैंपस में छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया था, जिसमें कई घायल हो गए थे। सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

उपराज्यपाल से गृहमंत्री ने की बात

इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से फोन पर बात की और उनसे कहा कि जेएनयू के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाए। इससे पहले गृह मंत्री ने कल दिल्ली पुलिस के प्रमुख अमुल्या पटनायक से भी बात की और उन्हें मामले की जांच करने का आदेश दिया था। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से मामले पर रिपोर्ट भी मांगी है। इधर, जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार ने सोमवार को सभी छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

ऐसे भड़की हिंसा

दरअसल, जेएनयू परिसर में रविवार रात उस वक्त हिंसा भड़क गयी थी, जब लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला कर दिया और परिसर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद प्रशासन ने पुलिस को बुलाया। इस हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष सहित कम से कम 28 लोग घायल हुए हैं।

राजनीतिक बयानबाजी शुरू

जेएनयू हिंसा के बाद दिल्ली में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गयी है। लेफ्ट और राइट आमने सामने आ गएं हैं। कॉग्रेस, आम आदमी पार्टी और बीजेपी के नेता एक दूसरे को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराने की हरसम्भव कोशिश में जुट चुकें हैं। दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए छात्रो के जख्म को वोट में तब्दिल करने की शर्मनाक जुगत के बीच हिंसा के असली दोषी पकड़े जायेंगे? फिलहाल, यह बड़ा सवाल है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

योग दिवस विशेष | देवनारायण राय से जानिए योग का विज्ञान, लाभ और स्वस्थ जीवन का रहस्य

क्या योग केवल व्यायाम है, या फिर यह स्वस्थ और संतुलित जीवन का विज्ञान...

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

क्या दुनिया बायोलॉजिकल वेपन के मुहाने पर खड़ी है?

सुपर पावरों की गुप्त प्रयोगशालाएं, अमेरिकी फंडिंग और मानव अस्तित्व पर मंडराता नया खतरा KKN...

More like this

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, सुबह से बारिश और बादलों का डेरा

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ली है। सोमवार को खिली...

बारिश के बाद बढ़ी ठंड, दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में हालिया बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

गया में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

बिहार के Gaya शहर में एक निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद...

Delhi Weather News : कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें

दिल्ली में ठंड का सितम लगातार जारी है और लोगों को कड़ाके की सर्दी...

झोलाछाप डॉक्टर ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर किया ऑपरेशन गर्भवती महिला की मौत

Bhagalpur जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक...