Categories: Crime

काजी इंडा के समीप मनरेगा मजदूरो ने काटे बवाल

मनियारी मे चार घंटे तक जाम रहा एनएच 28

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। मनियारी महुआ व मुजफ्फरपुर समस्तीपुर एनएच 28 पर काजी इंडा के समीप मनियारी व रतनौली पंचायत के मनरेगा मजदूरो ने अपनी बकाया मजदूरी का भुगतान व झुठा मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर चार घंटे तक सड़क जाम करके सड़क पर ही प्रदर्शन करने लगे। इस बीच मुजफ्फरपुर समस्तीपुर व महुआ रोड पर आवागमन ठप हो गया और राहगीरो को जबरदस्त मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
हलाकि मजदूरों ने जरूरी सेवा व स्थानीय लोगों को जाने दिया। मनियारी थान के प्रभारी थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद यादव ने मनाने की कोशिशें की, किन्तु मजदूर नही माने। अंततः श्री यादव ने वरीय पदाधिकारी को सूचना दे दी। इसके बाद सर्किल इंस्पेक्टर व कूढनी बीडीओ के आश्वासन पर दोपहर डेढ़ बजे मजदूरो का गुस्सा शांत हुआ और सड़क पर आवागमन सुचारु हो सकी।
इधर कुढ़नी के प्रोग्राम पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने मनरेगा मजदूर पर अव्यवहारिक होने व पदाधिकारीयों पर अपनी दबदबा बनाने का आरोप लगाया है। कहा कि बीते 29 मई को महंथ मनियारी व रतनौली पंचायत के 396 मजदूरो की बकाया राशि 8 लाख 68 हजार रुपये उनके खाते में जा चूकि है। जबकि एक वर्षों मे केवल रतनौली पंचायत मे 14 हजार मानव दिवस श्रृजन कर 34 लाख राशि मजदूर को दी गई।
काजी इंडा के व्यवसायी नही करने देंगे आगे से कोई प्रदर्शन
काजी इंडा मनियारी के व्यवसायियों ने कहा कि यह जगह दिल्ली का जंतर मंतर या पटना का हड़ताली मोड़ नही है जहां कहीं से आकर कोई भी प्रदर्शन करे। अब यह नही चलेगा। कारोबारियों ने प्रशासन से मांग की है कि वैसे लोगों को चिन्हित करके उन पर आपराधिक मामला दर्ज करें। इससे व्यवसाय चौपट होता है और क्षेत्र की बदनामी होती है। कहा कि यहाँ से प्रदेश स्तर के लोग गुजरते है। उन लोगों के बीच यहाँ का गलत संदेश जाए, यह हम बर्दाश्त नही करेंगे। सूरज हत्या कांड एक मिशाल है कि घटना किसी और ने किया और आरोप 58 निर्दोश लोगों पर लगा।

This post was published on जून 6, 2017 23:39

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संजय कुमार सि‍ंंह

Recent Posts

  • Videos

Manipur की दर्द भरी दास्तान: हिंसा, राजनीति और समाधान की राह

Manipur की दर्द भरी दास्तान में झाँकिए, जहां हिंसा, राजनीति और संघर्ष ने इस राज्य… Read More

जुलाई 24, 2024
  • Videos

क्या अतीत के पन्नों में छुपा है Manipur हिंसा की असली वजह

Manipur में बढ़ती हिंसा और आक्रोश के पीछे की कहानी को जानने के लिए देखिए… Read More

जुलाई 17, 2024
  • Videos

क्या Bihar को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा या दरक जायेगा समीकरण…

विशेष राज्य का दर्जा: जी हां, विशेष राज्य का दर्जा। भारत की राजनीति में इन… Read More

जुलाई 10, 2024
  • Videos

तीन नए कानून : कैसे काम करेगा भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम

क्या आप जानना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम… Read More

जुलाई 3, 2024
  • Videos

अंग्रेजों का शिक्षा नीति और भारत का प्राचीन गुरुकुल : हकीकत हैरान करने वाली है

आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे भारतीय शिक्षा प्रणाली की ऐतिहासिक सच्चाई पर,… Read More

जून 26, 2024
  • Videos

क्या तीसरी बार मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर पाएगी? एनडीए की चुनौतियाँ और भविष्य…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी बार सरकार का गठन हो चुका… Read More

जून 19, 2024