Crime

मंदसौर गैंगरेपः दरिंदों ने मासूम को दिए अनगिनत जख्म

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के मंदसौर में बलात्कार के दौरान सात वर्षीय स्कूली बच्ची के साथ जो कुछ हुआ, उससे लोगो का आक्रोश भड़क गया है। यौन हमलावरो ने बच्ची के साथ न सिर्फ अपने वासना की भूख मिटाई, बल्कि उसके नाजुक अंगो को भी क्षत-विक्षित कर दिया।

एमवायएच में बच्ची का इलाज कर रहे एक डॉक्टर की माने तो यौन हमलावर ने गैंगरेप के दौरान बच्ची के सिर, चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया था। साथ ही, उसके नाजुक अंगों को गंभीर चोट पहुंचायी। इसे मेडिकल की भाषा में फोर्थ डिग्री पेरिनियल टियर कहा जाता हैं। फिलहाल चिकत्सको ने यौन हमले में बुरी तरीके से जख्मी हुई बच्ची के क्षतिग्रस्त नाजुक अंगों को दुरुस्त करने के लिये उसकी अलग-अलग सर्जरी की हैं। लोस्टोमी के जरिये उसके मल विसर्जन के लिये अस्थायी तौर पर अलग रास्ता बनाया गया है। जबकि एक अन्य ऑपरेशन के दौरान उसके दूसरे नाजुक अंग की शल्य चिकित्सा के जरिये मरम्मत की गयी है। इस वक्त दस डॉक्टरों का विशेषज्ञ दल उसकी सेहत पर लगातार नजर रख रहा है।
ऐसे हुआ पूरा घटना
दरअसल, मंदसौर में वह बच्ची 26 जून की शाम स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी और लापता हो गयी थी। अगले रोज यानी 27 जून को वह स्कूल के पास की झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिली थी। मंदसौर पुलिस ने इस मामले के एक आरोपित इरफान को गिरफ्तार लिया है। मंदसौर के कोतवाली थाने में उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। फिलहाल, बच्ची से बलात्कार के मांमले में मंदसौर-नीमच क्षेत्र में लोगों का आक्रोश उफान पर है। वे आरोपी को फांसी दिये जाने की मांग को लेकर पिछले तीन दिन से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

This post was published on जून 30, 2018 20:09

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

Manipur की दर्द भरी दास्तान: हिंसा, राजनीति और समाधान की राह

Manipur की दर्द भरी दास्तान में झाँकिए, जहां हिंसा, राजनीति और संघर्ष ने इस राज्य… Read More

जुलाई 24, 2024
  • Videos

क्या अतीत के पन्नों में छुपा है Manipur हिंसा की असली वजह

Manipur में बढ़ती हिंसा और आक्रोश के पीछे की कहानी को जानने के लिए देखिए… Read More

जुलाई 17, 2024
  • Videos

क्या Bihar को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा या दरक जायेगा समीकरण…

विशेष राज्य का दर्जा: जी हां, विशेष राज्य का दर्जा। भारत की राजनीति में इन… Read More

जुलाई 10, 2024
  • Videos

तीन नए कानून : कैसे काम करेगा भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम

क्या आप जानना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम… Read More

जुलाई 3, 2024
  • Videos

अंग्रेजों का शिक्षा नीति और भारत का प्राचीन गुरुकुल : हकीकत हैरान करने वाली है

आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे भारतीय शिक्षा प्रणाली की ऐतिहासिक सच्चाई पर,… Read More

जून 26, 2024
  • Videos

क्या तीसरी बार मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर पाएगी? एनडीए की चुनौतियाँ और भविष्य…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी बार सरकार का गठन हो चुका… Read More

जून 19, 2024