Crime

बिहार की राजधानी में चल रही है मौत का कारोबार

आधा दर्जन से अधिक स्थानो पर हुई ताबड़तोड़ छापामारी
नकली दवाओं के साथ कारोबारी गिरफ्तार, सरगना फरार

पटना। बिहार सरकार के नाक के नीचे राजधानी पटना में मौत का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापामारी के दौरान पटना में शुक्रवार को पुलिस ने भारी मात्रा में नकली व एक्सपायरी दवाइयों का जखीरा बरामद किया है। इसका बाजार मूल्य करोड़ों में बताया जा रहा है। पुलिस आलमगंज के बिस्कोमान कॉलोनी में एक्सपायरी दवाओं पर नकली रैपर लगाते हुए रंगेहाथो एक कारोबारी को दबोच लिया है। इसके बाद कदमकुआं थाने के बंगाली अखाड़ा के समीप एक घर में छापेमारी की गयी। यहां से पुलिस ने रविशंकर कुमार एक्सपायरी दवाओं के ऊपर रैपर लगाते हुए रंगेहाथ पकड़ा। पुलिस ने उसके कर्मचारी अमित को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लाखों के नकली व एक्सपायरी दवाएं बरामद हुई है। इसी प्रकर पत्रकार नगर थाने के सीआईटी कॉलोनी से अमित कुमार को नकली व एक्पायरी दवाओं के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। मौत के इस धंधे का सरगना रमेश पाठक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया है। गिरफ्तार कारोबारियों के निशानदेही पर पटना पुलिस ने आलमगंज, बहादुरपुर, गोपालपुर, दवा मंडी, गोविंद मित्रा रोड से सटे बेनी माधव लेन, बाबू टोला, शारदा प्रसाद घोष लेन व बिहारी साव लेन में भी छापेमारी की। यहां से भी पुलिस को लाखों की नकली व एक्सपायरी दवाइयां मिलीं।

This post was published on अप्रैल 21, 2017 22:55

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022