सासाराम। बिहार में शराब कारोबारियों पर नकेल कसने में पुलिस की नाकामयाबी एक बार फिर से उजागर हुई है। सासाराम के मुफस्सिल थाना के वजीरगंज गांव में जमीन के भीतर सुरंग बनाकर शराब की बड़ी खेप को छिपा कर रखी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करके पुलिस ने शुक्रवार को इसे बरामद कर लिया है।
जब्त की गई शराब में दस हजार से भी अधिक पाउच को करीब पचास बोरा में भर कर रखा हुआ था। इसके अलावा पुलिस ने एक पेटी अंग्रेजी शराब भी मिला है। बताया जाता है कि शराब तस्कर वजीरगंज गांव के बाहर करीब एक किलोमीटर लम्बा सुरंग बनाए थे। सुरंग को पत्थर के बोल्डर व पटिया से पाट दिया गया था और ऊपर से आने-जाने का रास्ता बनाया गया था। ताकि किसी को इसकी भनक नहीं हो सके। शराब की निकासी के लिए अलग रास्ता बनाया गया था। शराब तस्करी के लिए वजीरगंज पहले से ही बदनाम रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने चौथी बार छापेमारी करके वजीरगंज से शराब की बड़़ी खेप बरामद की है।
This post was last modified on फ़रवरी 18, 2020 1:08 अपराह्न IST 13:08
आज के समय में weight gain एक आम समस्या बन चुकी है। बदलती lifestyle और… Read More
प्रयागराज इन दिनों बॉलीवुड की हलचल का गवाह बना हुआ है। अभिनेता Ayushman Khurrana, Sara… Read More
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश भाई खेमजी का अयोध्या कनेक्शन… Read More
भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। भारतीय वायुसेना… Read More
विश्वामित्र सेना के संरक्षण में संचालित श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम आज सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए नेताओं के साथ हुई एक खास चाय मीटिंग में विपक्ष… Read More