Home Society शलेश देव की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

शलेश देव की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर।  मनियारी थाना क्षेत्र के मधौल गांव में शलेश देव की नव निर्मित मंदिर में प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा शुक्रवार को संपन्न हो गई। इस दौरान आयोजित पूजा समारोह को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धलुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पुजारी जीतू भगत ने पूरी पुजा विधि पूर्वक सम्पन्न कराया। इस दौरान चुहरमल के इतिहास का झांकी लोगो के बीच जबरदस्त आकर्षण का केन्द्र बना रहा।
समाजीक कार्यकर्ता लक्ष्मीकांत पासवान ने बताया की यह मंदिर सैकड़ों वर्षों से लोगों के अध्यात्म साधना का केन्द्र रहा है। यहां का इतिहास है कि हर वर्ग के लड़के व लड़कीयों के शादी से पूर्व शलेश देव से आशीर्वाद लेने के बाद ही  दुल्हा की बारात गांव से निकलती है या लड़कियां मंडप पर शादी के लिए बैठती है। साथ हीं गांव मे कोई भी पूजा होती है इससे पूर्व इस मंदिर में पूजा करने की परंपरा रही है। यहां पर पूजा अर्चना तो सदीयो से होती आ रही है। गांव के लोगो ने आपसी सहयोग व सामूहिक पहल से नया मंदिर का निर्माण करके प्रतिमा स्थापित कराई है।
शुक्रवार को  पूजा मे सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। जिसमें कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, अमरख पंचायत के मुखिया चन्द्रमणि देवी, पंसस रेखा देवी, सरपंच लखी देवी, रविन्द्र पासवान, लक्ष्मीकांत पासवान, अरूण सिह, शिवशंकर पासवान, राजेश पासवान, हरिनाथ पासवान, गरीबनाथ गुप्ता, उमेश पासवान, दसंई सहनी, रामसेवक पासवान, सुरेन्द्र पासवान, शंतकिशोर साथी, सुरेश पासवान, ताराकांत पासवान आदि मौजूद थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version