Home Crime मुजफफरपुर में एके 47 की मैगजीन के साथ बद्री ओझा गिरफ़्तार

मुजफफरपुर में एके 47 की मैगजीन के साथ बद्री ओझा गिरफ़्तार

मुजफ्फरपुर। कुख्यात अंजनी ठाकुर को संरक्षण देने के मामले में पुलिस ने बद्री ओझा को मिठनपुरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। ओझा के साथ पुलिस ने दस अन्य को विभिन्न थाना क्ष्रत्रों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशो के पास से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार और गोलियां सहित एके 47 का मैगजीन भी मिला है। मुजफ्फरपुर में लगातार एके 47 से हुए हत्या और रंगदारी के अभियुक्त अंजनी ठाकुर को संरक्षण देने के आरोप में बद्री ओझा की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने पिछले दिनों चंडीगढ़ से कुख्यात अंजनी ठाकुर के दो शूटरों  को गिरफ्तार किया था। दोनो शूटरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी।
जानकारी के मुताबिक बद्री ओझा के घर से पुलिस को 7 प्वांट का  6 एम एम की दो पिस्टल, 9 एम एम की एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, एके 47 का मैगजीन, एके 47 का 30 गोली, 7.6 प्वांट का 34 गोली, 9 एम एम का 4 गोली, सैमसंग मोबाइल और एक 1 काला बैग मिला है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version