Crime

छात्रा को अगवा कर युवकों ने किया गैंगरेप

भागलपुर। इंटर की कोचिंग करने वाली एक छात्रा के साथ रविवार की रात गैंग रेप की घटना हुई। इलाज के लिए उसे मायागंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह भागलपुर के एसएम कॉलेज रोड स्थित एक लॉज में रहकर पढ़ाई करती है।
जानकारी के मुताबिक बीते शाम लगभग पांच बजे वह कोचिंग के लिए जा रही थी तभी चार पहिया गाड़ी से आये मनीष और उसके एक रिश्तेदार सनी ने युवती को उठा लिया और आदमपुर के हनुमान नगर स्थित मां भगवती अपार्टमेंट ले गये। जहां चार लड़को ने मिल कर बारी- बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म से पहले युवको ने जम कर शराब पी और बाद में युवती को भी जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
मां भगवती अपार्टमेंट के फ्लैट में दुष्कर्म की घटना होने के बाद छात्रा किसी तरह फ्लैट से बाहर निकली और बाहर से गेट बंद कर नीचे उतर आयी। नीचे आकर गार्ड को सारी बात बतायी। फिर अपार्टमेंट के कई लोग वहां पहुंचे। छात्रा ने उन लोगों को बताया कि मनीष और उसके रिश्तेदार ने अपने दो अन्य साथी के साथ मिल कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। वह यह भी कह रही थी कि वे उसे जान से मारने की कोशिश भी कर रहे थे। मायागंज में महिला थानाध्यक्ष ने छात्रा का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर चुकी है।

This post was published on नवम्बर 20, 2017 23:44

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

Manipur की दर्द भरी दास्तान: हिंसा, राजनीति और समाधान की राह

Manipur की दर्द भरी दास्तान में झाँकिए, जहां हिंसा, राजनीति और संघर्ष ने इस राज्य… Read More

जुलाई 24, 2024
  • Videos

क्या अतीत के पन्नों में छुपा है Manipur हिंसा की असली वजह

Manipur में बढ़ती हिंसा और आक्रोश के पीछे की कहानी को जानने के लिए देखिए… Read More

जुलाई 17, 2024
  • Videos

क्या Bihar को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा या दरक जायेगा समीकरण…

विशेष राज्य का दर्जा: जी हां, विशेष राज्य का दर्जा। भारत की राजनीति में इन… Read More

जुलाई 10, 2024
  • Videos

तीन नए कानून : कैसे काम करेगा भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम

क्या आप जानना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम… Read More

जुलाई 3, 2024
  • Videos

अंग्रेजों का शिक्षा नीति और भारत का प्राचीन गुरुकुल : हकीकत हैरान करने वाली है

आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे भारतीय शिक्षा प्रणाली की ऐतिहासिक सच्चाई पर,… Read More

जून 26, 2024
  • Videos

क्या तीसरी बार मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर पाएगी? एनडीए की चुनौतियाँ और भविष्य…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी बार सरकार का गठन हो चुका… Read More

जून 19, 2024