Crime

सीरियल रेपिस्ट सुदर्शन कांबले पुलिस हिरासत में

फेसबुक के सहारे फांसता था खुबशूरत लड़कियों को

लड़कियों से फेसबुक पर दोस्ती और फिर बलात्कार करने का आरोपित सीरियल रेपिस्ट सुदर्शन कांबले अब पुलिस की गिरफ्त में है। कांबले अब तक पांच लड़कियों का रेप कर चुका है। रेप के दौरान वह लड़कियो का वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेलिंग के जरिए पैसे की उगाही करता था। आठवीं पास शातिर कांबले पेशे से एक बार बाउंसर है और वह एक फेक फेसबुक प्रोफाइल के जरिए मासूम लड़कियों का शिकार करता था।
इस शातिर रेपिस्ट के चंगुल में फंसी 17 वर्षीय लड़की को फेसबुक पर प्यार तो नहीं मिला, लेकिन, कई अन्य युवतियो को सबक जरूर मिल गया। शातिर कांबले पहले फेसबुक पर लड़कियों से दोस्ती करता था और जब उसे लगता था कि लड़की उसके प्यार के जाल में फंस गई है तो वह शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लेता था और कमरे में छिपाकर लगाए कैमरे से खींची तस्वीरों व वीडियो के जरिए वह उसे ब्लैकमेल करके जबरन पैसे की उगाही करता था।
जानकारी के मुताबिक मुंबई की 17 वर्षीय नाबालिग लड़की हाल ही में हायर सेकेंडरी की परीक्षा अव्वल नंबरों से पास की थी, लेकिन फेसबुक पर हुए एक अंजान शख्श की दोस्ती ने उसकी जिंदगी को एकाएक नर्क में तब्दील कर दिया। आर्यन सांवत के नाम से बनाए फेक प्रोफाइल के जरिए कांबले ने जब लड़की के पास दोस्ती का प्रस्ताव भेजा था तो बिना जाने समझे ही उसने न केवल उसकी दोस्ती को स्वीकार कर लिया बल्कि विपरीत लिंग आकर्षण में अंधी लड़की उसे अपने सपनों का राजकुमार समझ बैठी। रेप एडिक्ट कांबले लड़की से उसके न्यूड तस्वीर की डिमांड करता है।
सीरियल रेपिस्ट कांबले की शादीशुदा जिंदगी बर्बाद थी. उसकी बीवी उसे छोड़कर जा चुकी थी. यही कारण था कि कांबले पिछले कई वर्षों से अपने पैसे और हवस की जरूरत को पूरा करने के लिए ऐसी भोली-भाली लड़कियों को शिकार करने लगा था। लड़की के बैंक खाते से सारे पैसे उड़ाने के बाद शातिर कांबले को जब लड़की से अब और अधिक पैसे मिलने की उम्मीद खत्म हो गई तो उसने पैसे की उगाही के लिए छिपाकर बनाए लड़की की न्यूड वीडियो की बातें लड़की से शेयर कर दी और पैसे नहीं मिलने की सूरत मे तस्वीरें व वीडियोज को फेसबुक, व्हॉट्सएप पर डालने की धमकी दी। इस दौरान वह लड़की से कई बार रेप भी किया। हद तब हो गई जब कांबले ने लड़की के फेसबुक अकाउंट पर ही उसकी एक न्यूड तस्वीर अपलो़ड कर दी।
वर्ली पुलिस के मुताबिक कांबले एक तरह का सीरियल रेपिस्ट है, पुलिस ने उसके पास से कई लड़कियों की न्यूड वीडियो और तस्वीरे बरामद की है। कांबले भोली-भाली और नाबालिग लड़कियों को ही फेसबुक के जरिए प्यार के जाल में फंसाता था और फिर उनकी न्यूड तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग के जरिए पैसे की उगाही करता था।

This post was published on जुलाई 8, 2017 19:40

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

तीन तलाक पर हैदराबाद के मुस्लिम महिलाओं का असंतोष क्या वोट के बिखराव का कारण बनेगा…

हैदराबाद को हॉट सीट बनाने में बीजेपी के महत्वपूर्ण भूमिका से इनकार नहीं किया जा… Read More

अप्रैल 17, 2024
  • Videos

Jubba Sahani रेलवे स्टेशन के इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन?

Jubba Sahani रेलवे स्टेशन के इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन? https://youtu.be/k8dMmRv8BB8   Read More

अप्रैल 16, 2024
  • Videos

किस बात पर Meerut में हुआ TV के राम Arun Govil का विरोध

किस बात पर Meerut में हुआ TV के राम Arun Govil का विरोध... https://youtu.be/8-OUemIFGG8 Read More

अप्रैल 13, 2024
  • Videos

Rohini Acharya : मुझे लग रहा है की मैं अपने मायके आ गई हूँ।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों सुर्खियों में है। रोहिणी… Read More

अप्रैल 11, 2024
  • Politics

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फिसली जुबान या कमजोर हो गई यादाश्त, चार सौ नहीं बल्कि चार हजार पार कराने का क्यों किया दावा

चार लाख कहना चाह रहे थे मुख्यमंत्री KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार… Read More

अप्रैल 10, 2024
  • Videos

Vaishali में होगा घमासान…परिणाम चौकाने वाला हो सकता है

Bihar के Vaishali को गणतंत्र की जननी कहा जाता है। बौद्ध और जैन धर्म के… Read More

अप्रैल 10, 2024