Home Bihar बिहार में शराब माफिया का खौफनाक चेहरा उजागर, खौलता पानी झोंकने से...

बिहार में शराब माफिया का खौफनाक चेहरा उजागर, खौलता पानी झोंकने से एक की मौत

शराब माफिया ने उड़ेला खौलता पानी

बिहार में शराब माफियाओं का खौफनाक चेहरा उजागर हुआ है। शराब माफियाओं ने मछली कम देने के विवाद में एक मछुआरा को खौलते पानी में डाल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बिहार के भोजपुर की है। जानकारी के मुताबकि भोजपुर के कोइलवर में शराब माफिया ने एक मछुआरे से मछली की मांग की और मछली कम देने से यह विवाद उत्पन्न हो गया।

यह है पूरा मामला

दरअसल भोजपुर के कोइलवर में शराब माफिया ने मछुआरों से मछली मांगी। मछुआरों ने मछली कम दे दी। इससे गुस्साए माफिया ने तीन मछुआरो को बंधक बना लिया। हालांकि, मौका मिलते ही दो मछुआरे किसी तरह जान बचाकर वहां से निकल गए। किंतु, एक मछुआरा के शरीर पर शराब माफिया ने गर्म पानी उड़ेल दी। इससे उसके शरीर पर फफोले निकल गया और वह दर्द से कराहने लगा। किंतु, शराब कारोबारियों को उप बिल्कुल भी रहम नहीं आई और थोड़ी देर कराहने के बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद शराब माफिया ने मछुआरे के शव को नदी की पानी में फेक कर वहां से फरार हो गए।

परिजन को दी सूचना

इस बीच अपने साथी को छोर भागे दो अन्य मछुआरो ने गांव पहुंच कर परिजनो को इसकी सूचना दी और पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इसे सीमा विवाद का मामला बता कर अपना पल्ला झाड़ने की जुगत में लगी हुई है। दरअसल, घटना स्थल पटना, भोजपुर और सारण के सीमा पर होने से तीनो जिला की पुलिस एक दूसरे का इलाका बता कर खुद बचने की कोशिश में लगे हुए है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version