Home National संघ प्रमुख ने कांग्रेस की पीठ थपथपाई, देश की आजादी में बताया...

संघ प्रमुख ने कांग्रेस की पीठ थपथपाई, देश की आजादी में बताया बड़ा भूमिका

संघ प्रमुख मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कॉग्रेस की प्रशंसा की है। श्री भगवत ने कहा कि देश की आजादी में कॉग्रेस ने बड़ी भूमिका निभाई है और इससे किसी को इनकार नहीं है। राजधानी दिल्ली में तीन दिन तक चलने वाले अधिवेशन को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि कांग्रेस ने भारत को अनेक महापुरुष दिए है। अब श्री भगवत के इस बयान का राजनीतिक अर्थ तलाशे जाने लगें हैं।

संघ प्रमुख ने कहा

न्यूज एजेंसी भाषा की माने तो श्री भगवत ने कहा कि संघ का कार्य अद्वितीय है। स्मरण रहें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तीन दिन का अधिवेशन सह संवाद का आयोजित कर रहा है। ताकि, लोग संघ को ठीक से समझ सकें। बतातें चलें कि इस संवाद में भारत के सभी राजनीतिक दल के नेताओं को आमंत्रित किया गया था।

महान हस्तियों को भी दिया न्यौता

बतातें चलें कि संघ ने अपने इस अधिवेशन में देश की कई क्षेत्रों की महान हस्तियों के साथ ही विपक्षी पार्टियों के नेताओं को शामिल होने का न्योता दिया था। लेकिन अधिकत्तर विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने संघ द्वारा आयोजित अधिवेशन में आने से इनकार कर दिया है। स्मरण रहें कि संघ के इस अधिवेशन का विषय है भविष्य का भारत। यह अधिवेशन दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजि किया गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version