रविवार, मार्च 1, 2026 7:42 पूर्वाह्न IST
होमBiharAurangabadबिहार में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

बिहार में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

Published on

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड के पहड़पूरा गांव निवासी भाजपा नेता को अपराधियों ने तड़के गोली मार कर हत्या कर दिया। मृतक की पहचान मदन यादव के रूप में हो गई है। वह भाजपा में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे।


ऐसे दिया घटना को अंजाम


जानकारी के मुताबिक श्री यादव आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उनके साथ दो अन्य लोग भी थे। दो अपराधी पैदल ही उनके समीप पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। अपराधियों ने कनपटी में एक गोली मारी जबकि दूसरी गोली पेट में दाहिने तरफ मारी गई। घटनास्थल पर ही मदन यादव की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी यहां से भाग निकले। इसकी सूचना फैलते ही लोगो भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच शुरू हो चुकी है।


राजद में रह चुके थे मदन यादव


बतातें चलें कि मदन यादव पूर्व में राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े हुए थे। वह करीब 15 सालों तक राजद के प्रखंड अध्यक्ष रहे थे। विधानसभा चुनाव के समय उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी और वर्तमान में किसान मोर्चा से जुड़कर सक्रिय थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि मदन यादव मिलनसार स्वभाव के थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी।


दो लोग हिरासत में


मदन यादव के साथ टहल रहे दो अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उक्त दोनों की पहचान पहड़पुरा निवासी जयनंदन पासवान और युगेश रवानी के रूप में की गई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे साथ में ही थे, तभी दो अपराधी गमछा से मुंह बांधकर पहुंचे। अपराधियों ने उन्हें हटने को कहा और उसके बाद मदन यादव को गोली मार दी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

लाउडस्पीकर पर सियासत या सेहत की लड़ाई? बिहार विधान परिषद में क्यों मचा शोर?

बिहार विधान परिषद में ध्वनि प्रदूषण का मुद्दा जिस गंभीरता से उठाया गया, उसने...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

चुम्बी वैली: नक्शे की वह कील, जो कर रही है… खतरे की ओर इशारा

भारत-चीन-भूटान सीमा पर स्थित चुम्बी वैली आखिर इतनी संवेदनशील क्यों है? 2017 के डोकलाम...

More like this

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

गया में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

बिहार के Gaya शहर में एक निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद...

झोलाछाप डॉक्टर ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर किया ऑपरेशन गर्भवती महिला की मौत

Bhagalpur जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक...

बिहार के कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बिहार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य के चार प्रमुख...

सीतामढ़ी में बाइक सवार बदमाशों ने रामबाबू राय को गोलियों से भूना

बिहार में Crime और Law and Order को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल...

मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटी कैंची से हुई महिला की मौत

बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया यह मामला न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि...

बिहार में ट्रेनिंग के दौरान मुकसुदपुर के होमगार्ड जवान की मौत

बिहार में होमगार्ड Training के दौरान एक जवान की मौत हो गई। यह हादसा...