बिहार में तड़के गरज के साथ बारिश से 22 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने राज्य में बड़ी तबाही मचाई। जान-माल की भारी क्षति हुई है। विभिन्न जिलों में इसके कहर से 22 लोगों की मौत हो गई। हालांकि आधिकारिक रूप से 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
ठनके की चपेट में आने से मधुबनी में तीन, दरभंगा में एक, औरंगाबाद में दो, सुपौल में दो, अररिया में एक, पूर्णिया में एक और समस्तीपुर में तीन की मौत हो गई। उधर, दलसिंहसराय में मकान की दीवार गिर गई जिसमें दबकर एक स्कूल के वैन चालक की मौत हो गई। नालंदा के अस्थावां में ताड़ का पेड़ गिरने से एक बच्चे और बेगूसराय के डंडारी में सीढ़ी की रेलिंग गिरने से एक महिला की मौत हो गई। लखीसराय में एक पुराना पेड़ गिर गया, जिसमें दो लोगों की दबकर मौत हो गई। मुंगेर के हवेली खड़गपुर में पेड़ उखड़ गया जिसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई। पटना जिले में आंधी-पानी से दो की मौत हो गई। मनेर के लोदीपुर में पेड़ के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं पटना के गांधीनगर कांटी फैक्ट्री रोड में बिजली का तार टूट कर गिर गया और करंट लगने से बच्चे की मौत हो गयी। विभिन्न जगहों पर कई मवेशी भी मर गए। दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। पटना जिले में दो जगहों पर पीपा पुल बह गया। दानापुर में पीपा पुल दो-तीन जगहों से खुल कर बह गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। वहीं गायघाट स्थित बन रहे नए पीपा पुल के कुछ हिस्से अलग होकर बह गए।
This post was published on मई 9, 2017 11:15
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आ गया है। भाजपा और… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम प्रदर्शन… Read More
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More