Home Crime मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में बवाल

मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में बवाल

वाहनो में लगाई आग, कई जख्मी, हड़ताल पर गये जुनियर डॉक्टर, मौके पर पहुंची पुलिस

मुजफ्फरपुर।  एसकेएमसीएच के जुनियर डॉक्टर व मरीज के परिजनो के बीच मारपीट के बाद उग्र हुए जुनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गयें हैं। डॉक्टरो ने अस्पताल के आउटडोर सेवा को बंद करा दिया है। इस दौरान अस्पताल परिसर में मरीज के परिजन व जुनियर डॉक्टरो के बीच झड़प हो जाने से तनाव उत्पन्न हो गया। बवाल काट रहे जुनियर डॉक्टरो ने वाहनो में आग लगा दी और मरीज के परिजनो को खदेड़ खदेड़ कर पीटा है। इससे एसकेएमसीएच परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया है। इस हिंसक झड़प में कई लोग जख्मी हो गयें हैं। गंभीर रूप से जख्मी लोगो का इलाज चल रहा है। स्थति पर नियंत्रण के लिए बड़ी संख्या में पुलिस एसकेएमसीएच पहुंच चुकी है। दरअसल, बीती रात एक परिजन से बकझक होने के बाद जुनियर डाक्टरो ने अस्पताल में कामकाज ठप कर दिया और परिजनो से मारपीट करने लगे। इससे माहौल बिगड़ गया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version