होमBiharMuzaffarpurमीनापुर के क्रांतिकारियों को मिले राजकीय सम्मान: ब्रजवासी

मीनापुर के क्रांतिकारियों को मिले राजकीय सम्मान: ब्रजवासी

Published on

विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी ने उठाई मांग, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

KKN ब्यूरो। बिहार के तिरहुत स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी ने कहा है कि मीनापुर की धरती शहीदों की धरती रही है। उन्होंने कहा कि यहां के क्रांतिकारियों की शहादत को राजकीय सम्मान दिलाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है और इस मुद्दे को शीघ्र ही विधान परिषद में भी उठाएंगे।

शनिवार को किसान कॉलेज, मीनापुर में कविवासर विकास परिषद की ओर से आयोजित क्रांति महोत्सव-2025 को संबोधित करते हुए ब्रजवासी ने कहा कि 16 अगस्त 1942 को मीनापुर थाना पर तिरंगा फहराने और अंग्रेज थानेदार लुईस वालर की चिता सजाने वाले जांबाजों की शहादत को राजकीय समारोह का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इसके लिए लगातार आवाज़ बुलंद करते रहेंगे।

जुब्बा सहनी और वांगुर सहनी को राजकीय समारोह की मांग

ब्रजवासी ने यह भी कहा कि 11 मार्च को अमर शहीद जुब्बा सहनी और 16 अगस्त को वांगुर सहनी के शहादत दिवस को राजकीय समारोह का दर्जा मिलना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने जुब्बा सहनी के पैतृक गांव चैनपुर को राजस्व ग्राम व आदर्श ग्राम घोषित करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में तत्कालीन डीएम अमृतलाल मीणा ने आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक वह फाइलों में ही दबा हुआ है।

अतिथियों ने रखा विचार

समारोह को जदयू के जिलाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा, पंकज किशोर पप्पू, डॉ. श्यामबाबू प्रसाद, शंभू प्रसाद, नीरज कुमार, नीलम कुशवाहा, मो. सदरुल खान, ऋषिकेश कुमार, रमाशंकर राय और मिथिलेश झा सहित कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया। सेवानिवृत्त डीएसपी मिथिलेश झा ने कहा कि इस क्रांति महोत्सव को सिर्फ स्थानीय स्तर पर नहीं, बल्कि जिला और राज्य स्तर पर भी आयोजित किया जाना चाहिए।

देशभक्ति गीतों और नाटिकाओं ने बांधा समां

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अरुण शाह ने “अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों” गीत से की। आकाशवाणी पटना के लोकगायक शंभू राम सहित स्थानीय कलाकार ऋषिका पोद्दार, प्रेम रंजन, कैलाश महतो और अशोक दीवाना ने देशभक्ति गीतों से माहौल को रोमांचित कर दिया। किड्स हेवेन पब्लिक स्कूल और आदर्श विद्या पीठ टेंगरारी के बच्चों ने देशभक्ति नृत्य और नाटिका प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। लोकगीतों, कव्वालियों और भिखारी ठाकुर की “विदेशिया” जैसी प्रस्तुतियों ने समारोह को ऐतिहासिक बना दिया। इस मौके पर क्षेत्र के कई प्रबुद्धजन और शिक्षक भी मौजूद रहे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

ब्रह्मपुत्र पर चीन की चाल? महाडैम के नीचे क्या छिपा है

ब्रह्मपुत्र नदी के रास्ते में क्या कोई ऐसा खतरा तैयार हो रहा है, जिसका...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

More like this

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...