सोमवार, फ़रवरी 23, 2026 4:56 अपराह्न IST
होमHealthकोरोना जांच, गांव में उजागर हुई लापरवाही

कोरोना जांच, गांव में उजागर हुई लापरवाही

Published on

होम क्वरंटाइन में सुधि लेनेवाला कोई नहीं

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर में कोरोना जांच में की जा रही लापरवाही, अब सामने आने लगी है। जांच रिपोर्ट पर नाम किसी का होता है और मोबाइल नम्बर किसी और का होता है। ऐसे में समझ पाना मुश्किल हो रहा है कि जो रिपोर्ट आई है, वह किसका है? सिवाईपट्टी थाना के  नकनेमा गांव के एक समाजिक कार्यकर्ता ने जो आपबीती सुनाई, वह चौकाने वाली है। फिलहाल, वह होम क्वारंटाइन में है और पिछले एक सप्ताह से उसकी सुधि लेने कोई नहीं आया है। राहत की बात ये, कि रिपोर्ट  निगेटिव आई है और तबियत में सुधार जारी है।

 

समाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि 15 जुलाई को उसे अचानक बुखार हो गया और सर्दी के साथ खांसी होने लगा। मीनापुर अस्पताल पहुंच कर उसने अपना इलाज कराया। किंतु, तबियत में सुधार नहीं हुआ। बल्कि, स्थिति और बिगड़ने लगी। अब सर्दी, खांसी और बुखार के साथ शीरर में तेज दर्द और थकान महसूस होने लगा था। मीनापुर के डॉक्टर ने कोरोना जांच के लिए उसे 17 जुलाई को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। कोरोना की बात आते ही उसके साथ जाने को कोई तैयार नहीं था। वह खुद से अपना कार ड्राइव करते हुए सदर अस्पताल पहुंच जाता है। सदर अस्पताल में सात अन्य लोग पहले से जांच कराने की प्रतीक्षा में बैठे थे। करीब तीन घंटे की लम्बी इंतजार के बाद लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया। स्वास्थ्य कर्मचारी जांच करने से इनकार कर रहे थे। किंतु, बात को बिगड़ते देख बारी-बारी से सभी की जांच की गई।

इस बीच समाजिक कार्यकर्ता की तबियत और बिगड़ने लगा। थकान के साथ गंध और स्वाद की पहचान मुश्किल होने लगा था। सांस  लेने में तकलिफ होने लगा। तीन रोज बाद 20 जुलाई को रिपोर्ट निगेटिव आ गया। खेल देखिए, जांच रिपोर्ट पर नाम तो सही था किंतु, मोबाइल नम्बर किसी दुसरे का लिखा मिला। यकीन करना मुश्किल हो रहा था कि इस रिपोर्ट पर भरोसा करें या नहीं? खैर, उहापोह में दो रोज और बीत गया। राहत की बात ये रही कि 22 जुलाई को तबियत में सुधार होने लगा था। हालांकि, इस बीच स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी उनकी सुधि लेना मुनासिब नहीं समझा। पीड़ित समाजिक कार्यकर्ता ने खुद की सूझबूझ और दोस्तो की मदद से कई दवाओ का सेवन किया। पर, वह कितना सही था, इसको प्रमाणित करना फिलहाल मुश्किल है।

अब सरकारी अस्पताल की बानगी देखिए। मीनापुर अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक ने 13 जुलाई को अपना कोरोना जांच कराया। किंतु, क्वारंटाइन नहीं हुए और डिउटी करते रहे। दो रोज बाद 15 जुलाई को रिपोर्ट पॉजिटिव आ गया। इस बीच 18 जुलाई को मीनापुर अस्पताल के एक और डॉक्टर पॉजिटिव पाए गये। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत कुल 90 स्वास्थ्य कर्मी इनके संपर्क में थे। इसके बाद 16 जुलाई को सभी ने जांच कराने की इच्छा जाहिर कर दी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को पत्र लिख कर इसकी सूचना दी। छह रोज तक इनमें से किसी का जांच नहीं हो सका। हालांकि, 22 जुलाई को इनमें से 8 लोगो का मीनापुर अस्पताल में रैपिड एंटिजन जांच हुआ। राहत की बात ये कि सभी निगेटिव पाए गये है। इस बीच मीनापुर अस्पताल का ओपीडी चलता रहा। सैकड़ो लोग अस्पताल आए और इलाज के बाद अपने घर लौट गये। गौरकरने वाली बात ये कि स्वास्थ्य प्रबंधक का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मीनापुर अस्पताल को सैनेटाइज्ड करने में 48 घंटा से अधिक का वक्त लग गया। दरअसल, यह सरकारी अस्पताल है और जब इसका ये हाल है, तो आम लोगो की बात करना भी बेमानी होगा। यह तो चंद बानगी है। हालात बिगड़ा तो गांव को सम्भाल पाना मुश्किल हो जायेगा। फिर भी गांव के लोग आज भी कोरोना को गंभीरता से नहीं लेते है। गांव में कोरोना को राजनीति के चश्मे से देखने की खतरनाक परंपरा चल पड़ी है। सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जा रही है। मास्क पुलिस को दिखाने के लिए इस्तेमाल हो रहा है। यानी खतरा चिंतनीय अवस्था में पहुंच चुकी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

More like this

खराब lifestyle बना फैटी लिवर की बड़ी वजह, जानिए क्या न खाएं

आज के समय में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले...

8 घंटे की नींद के बाद भी थकान क्यों रहती है

कई लोग मानते हैं कि आठ घंटे की नींद पर्याप्त होती है। इसके बावजूद...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

हार्ट अटैक के दौरान घर में अकेले हों तो क्या करें, जानिए विशेषज्ञ की सलाह

भारत में हार्ट अटैक के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। डॉक्टरों...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

प्रोटीन की कमी से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं

आजकल वजन घटाने, फिटनेस और हार्मोन बैलेंस को लेकर लोग अपनी डाइट में कई...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

सेब के छिलके से मिलेगा नेचुरल ग्लो, महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं

खूबसूरत और हेल्दी त्वचा पाने के लिए लोग अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

बाजार में बिक रहे नकली चावल से रहें सावधान, बढ़ती मिलावट से लोगों की सेहत पर बढ़ रहा खतरा

आज के समय में food adulteration एक गंभीर समस्या बन चुकी है। लगभग हर...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

सर्दियों में पानी कम पीना बन सकता है बड़ा health risk, किडनी से लेकर दिमाग तक पड़ता है असर

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शरीर में पानी की कमी से जुड़े स्वास्थ्य...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...