Home Bihar बच्चे के लिए तड़प रही मां पहुंची पुलिस की शरण में

बच्चे के लिए तड़प रही मां पहुंची पुलिस की शरण में

दरभंगा। लहेरियासराय नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोहल्ला की रहने वाली ज्योति प्रभा ने महिला थाने में आवेदन देकर अपने दूधमुहे बच्चे को वापस लौटाने की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने त्वरित करवाई करते हुए दूध मुहे बच्चे को उसकी मां के हवाले कर दिया। दरअसल, मधुबनी जिला के रहिका थाना अंतर्गत लोहा गांव निवासी राहुल कुमार और ज्योति की शादी 18 अप्रैल 2016 को हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद उसके पति और परिवार वालों ने दहेज में कार और 5 लाख रुपया की मांग करने लगे। इसी बीच उसने 14 मार्च को एक बच्चा को जन्म दिया। कहतें हैं कि दहेज के खातिर ससुराल वालो ने बच्चे अपने पास गिरबी रख कर ज्योति को उसके ससुराल से निकाल दिया था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version