गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026 9:43 अपराह्न IST
होमAccidentएक्टर की मौत पर सस्पेंस बरकरार, न्यायिक जांच की उठी मांग

एक्टर की मौत पर सस्पेंस बरकरार, न्यायिक जांच की उठी मांग

Published on

KKN न्यूज ब्यूरो। बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर सस्पेंस बरकरार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आत्महत्या की ओर इशारा करती है। परिजनो द्वारा न्यायिक जांच की मांग करने के बाद वेसरा जांच के लिए भेज दिया गया है। मुंबई पुलिस को जांच में कोई सुसाइ़ड नोट नहीं मिला है। सुशांत सिंह राजपूत के दोस्तों का कहना है कि वह पिछले काफी वक्त से डिप्रेशन में थे। किसी बात को लेकर डिप्रेशन था? इसका खुलाशा होना अभी बाकी है। इस बीच सुशांत के मामा ने न्यायिक जांच की मांग की है। कारण चाहे जो हो किंतु, सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस बीच सुशांत के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही उनके बुजुर्ग पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। हालांकि, वे बेटे के अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के लिए निकल चुकें है। परिवार सूत्रो के मुताबिक सुशांत एक बंगाली लड़की से काफी परेशान थे। पिता कुछ दिन बाद ही उनसे मिलने जाने वाले थे।

पुलिस ने की आत्महत्या की पुष्टि

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी प्रणय अशोक ने सुशांत के आत्महत्या की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ऐक्टर के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुशांत पिछले छह महीनों से डिप्रेशन में थे। सुशांत सिंह राजपूत के नौकर ने पुलिस को फोन कर उनके सुसाइड करने के बारे में की जानकारी दी थीं। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक घटना के वक्त सुशांत सिंह राजपूत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सुशांत कुछ देर से अपने कमरे में थे। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकले तो उनके दोस्तों ने फोन करना शुरू किया। फोन का जवाब नही मिलने पर उनके कमरे के दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की गई। मगर जब दरवाजा नहीं टूटा तो उन्होंने एक चाबीवाले को बुलवाकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुला तो दोस्तों ने पाया कि सुशांत फंदे से लटक रहे थे। घटना के बाद उनके नौकर ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने चाबीवाले का भी बयान लिया है।

एक्स मैनेजर कर चुकी थीं आत्महत्या

लॉकडाउन के दौरान फिल्म जगत से कई बुरी खबर सामने आई। फिलहाल, ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह बात सहसा एकीन करना मुश्किल हो रहा है। गौरकरने वाली बता ये है कि चार रोज पहले ही सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थीं। सुशांत सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ की को-स्टार अंकिता लोखंडे के साथ लंबे वक्‍त तक रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद खबरें आईं कि दोनों ने सगाई भी कर ली है। लेकिन 2016 में दोनों अलग हो गए। अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद सुशांत का नाम कृति सैनन और फिल्‍म ‘केदारनाथ’ की को-स्‍टार सारा अली खान से जुड़ा। इस समय चर्चा थी कि वह रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में थे। सुशांत सिंह राजपूत के दोस्तों का कहना है कि वह पिछले काफी वक्त से डिप्रेशन में थे। सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक बिजनसमैन के साथ पिछले हफ्ते ही सगाई की है। सुशांत की मैनेजर रही दिशा सालियन ने भी चार दिन पहले ही सुसाइड की है।

एआईईई के एग्‍जाम में पूरे भारत में सातवीं रैंक

सुशांत सिंह राजपूत का जन्‍म साल 1986 में बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। उनके पिता सरकारी नौकरी में थे। उनकी शुरुआती पढ़ाई पटना के कार्मेल स्कूल से हुई थी। वह मेधावी छात्र थे और वर्ष 2003 में उन्‍होंने एआईईई का एग्‍जाम में पूरे भारत में सातवीं रैंक हासिल की थीं। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग में एडमिशन लिया। यहीं पर उन्‍होंने डांस के लिए कोरियॉग्रफर श्यामक डावर और थिअटर के लिए बैरी जॉन की क्लास जॉइन कर ली। इंजिनियरिंग की तीसरे साल की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर सुशांत सिंह राजपूत मुंबई चले गए। यहां वह ऐक्टिंग की फील्‍ड में अपनी किस्मत आजमाने लगे। सुशांत सिंह राजपूत ने मशहूर टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से एक्टिंग की। सीरियल ‘किस देस में है मेरा दिल’ में भी वह नजर आए। उनके काम को काफी सराहा गया। इसके बाद उन्‍होंने कई रिऐलिटी शोज में भी हिस्‍सा लिया। फिल्म ‘काय पो चे’ से सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलिवुड में एंट्री की। इसके बाद उन्‍होंने ‘शुद देसी रोमांस’, ‘पीके’, ‘केदारनाथ’, ‘सोनचिड़ैया’ ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’, ‘एसएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘राब्‍ता’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्‍मों में काम किया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

More like this

00:10:10

क्या चीन-बांग्लादेश की साज़िश से घिर गया भारत? सिलिगुड़ी कॉरीडोर पर क्यों मंडराया खतरा

भारत का सबसे संवेदनशील इलाका — सिलिगुड़ी कॉरीडोर, जिसे दुनिया चिकेन नेक के नाम...

दरभंगा में इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्रों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी

बिहार के दरभंगा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंटर की...

Pariksha Pe Charcha 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से की सीधी बातचीत

Pariksha Pe Charcha 2026 का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के...

Budget 2026 : महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित रहा बजट, She Mart और लखपति दीदी को नई रफ्तार

केंद्रीय बजट 2026 में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने पर...

माघी पूर्णिमा पर बिहार में सड़क दुर्घटनाओं और गंगा में डूबने से 9 लोगों की मौत

बिहार में माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए जा रहे...

Union Budget 2026–27: बजट के बाद क्या सस्ता हुआ, क्या हुआ महंगा

देश की वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने रविवार को लोकसभा में वर्ष 2026–27 का...

अररिया में पुलिस जीप से टकराई बुलेट बाइक, एसएसबी जवान समेत दो की मौत

 बिहार के अररिया जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।...

बिहार सड़क हादसा : मुजफ्फरपुर में नहर में गिरी कार, बिजली विभाग के दो कर्मियों की मौत

 जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। देवरिया थाना...

Tatkal Ticket New Rules 2026 : तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव

 Indian Railways ने Tatkal Ticket Booking प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के...

अजित पवार का अंतिम संस्कार : राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, शोक में डूबा महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की राजनीति ने गुरुवार को एक बड़े और अपूरणीय नेता को खो दिया।...

बारामती विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, महाराष्ट्र में शोक की लहर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया।...

अजीत पवार विमान दुर्घटना : बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान हादसा, हालात की जांच जारी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar को ले जा रहा विमान बुधवार को बारामती में...

UGC के नए नियम 2026 पर देशभर में बहस, यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में इक्विटी कमेटी अनिवार्य

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों को लेकर देशभर में बहस तेज हो गई...

बारिश के बाद बढ़ी ठंड, दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में हालिया बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।...

77वें गणतंत्र दिवस पर देश में उत्साह और गर्व का माहौल

भारत सोमवार, 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन...