होमAccidentमीनापुर के अकुराहां में ट्रक की चपेट में पांच जवान की मौत

मीनापुर के अकुराहां में ट्रक की चपेट में पांच जवान की मौत

Published on

डीएसपी व ओपी प्रभारी गंभीर रूप से जख्मी

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना अन्तर्गत पानापुर ओपी के अकुरांहा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक से कुचल कर पुलिस के पांच जवानों की मौत हो गई। वहीं, डीएसपी पश्चिमी कृष्णमुरारी प्रसाद व पानापुर ओपी प्रभारी डीएन झा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब पुलिस दस्ता मोतीपुर से लौट रही थी। इसी दौरान पानापुर के अकुराहां ढाला के पास पुलिस वाहन जांच करने में जुटी थी। उसी वक्त पुलिस टीम को एक ट्रक ने रौंद डाला। दोनों घायल अधिकारियों को बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृत जवानों के शव एसकेएमसीएच में भेजे गए हैं।
घटना, रविवार देर रात 1 बजे की है। इस भीषण सड़क दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और एनएच 28 जाम कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक ने पहले उस कार में टक्कर मारी जिसकी पुलिस टीम जांच कर रही थी। धक्के से कार एनएच 28 के दूसरे सर्विस लेन में करीब 40 फीट दूर जाकर गिरी। इसके बाद ट्रक ने पुलिस की गाड़ी और उधर-इधर भाग रहे जवानों को रौंदा डाला। मौके पर ही पांच जवानों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ही ट्रक छोड़कर चालक व खलासी भाग निकले।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन के महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीएम धर्मेंद्र सिंह व एसएसपी विवेक कुमार बैरिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति को काफी गंभीर बताया है। उधर, एसकेएमसीएच में जैसे ही चार जवानों के शव पहुंचे। वहां भी अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में पुलिस जवान वहां पहुंचे। मरने वालों में एक हवलदार, तीन सिपाही व एक चालक शामिल है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

दल-बदल की राजनीति पर लगाम कब?

लोकतंत्र का सबसे बड़ा सवाल: विचारधारा बड़ी या सत्ता? कौशलेन्द्र झा KKN ब्यूरो। भारतीय राजनीति में...

ईरान के सामने अमेरिका कितना सफल रहा?

क्या दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति सीमित हो चुकी है? KKN ब्यूरो। जब भारत...

क्या अमेरिका भारत का भरोसेमंद साझेदार है?

दोस्त, साझेदार या सिर्फ अपने हितों का प्रहरी? KKN ब्यूरो। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में कोई स्थायी...

बलूचिस्तान के बाद अब PoK में बगावत! पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में एक बार फिर जनआंदोलन तेज होता दिखाई...

More like this

दरभंगा में इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्रों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी

बिहार के दरभंगा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंटर की...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

माघी पूर्णिमा पर बिहार में सड़क दुर्घटनाओं और गंगा में डूबने से 9 लोगों की मौत

बिहार में माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए जा रहे...

अररिया में पुलिस जीप से टकराई बुलेट बाइक, एसएसबी जवान समेत दो की मौत

 बिहार के अररिया जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

बिहार सड़क हादसा : मुजफ्फरपुर में नहर में गिरी कार, बिजली विभाग के दो कर्मियों की मौत

 जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। देवरिया थाना...

बारामती विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, महाराष्ट्र में शोक की लहर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया।...

अजीत पवार विमान दुर्घटना : बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान हादसा, हालात की जांच जारी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar को ले जा रहा विमान बुधवार को बारामती में...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

बिहार सड़क हादसा : बक्सर में आमने-सामने बाइक टक्कर, चार युवकों की मौत

बिहार के बक्सर जिले में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों...

प्रयागराज में वायुसेना का विमान तालाब में गिरा, उड़ान के दौरान संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारतीय...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...