Home Accident अजगर का पेट काट कर निकाला गया महिला को

अजगर का पेट काट कर निकाला गया महिला को

इंडोनेशिया। एक भीमकाय अजगर महिला को निगल गया। बाद में लोगो ने अजगर का पेट चीर कर महिला को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

घटना इंडोनेशिया की है। महिला का शव एक भीमकाय अजगर के पेट से मिला। पुलिस ने बताया कि इस अजगर को उसी जगह पर पकड़ा गया जहां महिला अपने सब्जी के बगीचे में काम कर रही थी। ग्रामीणो के द्वारा सात मीटर लंबे अजगर का पेट काटने पर 54 वर्षीय वातिबा का शव मिला। बताया जा रहा है कि मुना द्वीप के पेरस्यिापन लावेला गांव में फूले हुए अजगर को देखकर लोगों को शक हुआ कि इसी सांप ने महिला को निगला है और वह अजगर को मार कर बगीचे से बाहर ले आए।
अजगर के पेट को काट कर खोलने पर महिला का शव अंदर मिला। महिला जिस बगीचे से लापता हुई थीं वह एक पत्थर की चट्टान के तले पर बना हुआ है जो गुफाओं से घिरा है और सांपों का घर माना जाता है। महिला के घर न लौटने पर परेशान घरवालों के साथ ही करीब 100 ग्रामीणो ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version