Home Bihar Bhagalpur कोर्ट परिसर में घुसकर अपराधियों ने की तोड़फोड़

कोर्ट परिसर में घुसकर अपराधियों ने की तोड़फोड़

भागलपुर। बिहार में अपराधी किस कदर बेलगाम हो चुकें हैं, इसका बखान करना भी अब मुश्किल होने लगा है।

शिवहर में अपराधी के द्वारा पुलिस गश्ती दल का बोलेरो लूटने की घटना अभी लोग भूले भी नही थे कि भागलपुर के नवगछिया में अपराधियों ने सोमवार को व्यवहार न्यायालय में एसीजेएम, एसडीजेएम, एडीजे आदि के कार्यालय का ताला तोड़कर लैपटॉप की चोरी कर ली और तोड़फोड़ भी की है। इतना ही नही बल्कि, उन्होंने वहां पर रखे कम्प्यूटर तोड़ते हुए एसीजेएम चैंबर में रखे डॉक्युमेंट को भी जला दिया। वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंचे जिला जज श्रेष्ठ राय घटनास्थल का जायजा लिया। घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने नवगछिया कोर्ट के गार्ड को निलंबित कर दिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version