होमKKN Specialरक्तदान से टूटा मजहब की दीवार

रक्तदान से टूटा मजहब की दीवार

Published on

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। मनियारी थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तमपुर गांव के गृहरक्षक सह किसान जयनंदन सिंह के 34 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार विगत सात वर्षों मे दस बार अलग-अलग जगहों पर रक्त दान कर युवाओं को नया संदेश दिया है। दीपक चार दिन पूर्व सदर अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रही चंदवारा के 40 वर्षीया रौशन आरा को अपनी रक्त दान से जिन्दगी बचाया।
फिलहाल, उसे पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया है। परिवारजनों के लोगों ने दीपक के प्रति आभार प्रकट किया। दीपक ने बताया की आने वाले 11 नवंबर को मेरी शादी की 11वीं वर्षगाँठ है। उस तिथि को दीपक ने 11 वीं बार रक्त दान कर उस तिथि को यादगार बनाने का संकल्प लिया है। दीपक 2011 मे पहली बार एसकेएमसीएच मे एक दलित गर्भवती महिला को अपनी रक्त दान देकर उसकी जान बचाया था। इसके बाद उसने अपने पंचायत के चकमेहशी गाँव के रामप्रवेश राय की छह वर्षीया पुत्री को रक्त दान से नई जीवन दिया। इस बीच चंद्रशेखर आजाद, शुभाचंद्र बोस व गिरीराज सिंह के जयंती पर अलग -अलग शिविर मे रक्त दान करता रहा है।
कुछ दिन पूर्व गांव में रक्त दान शिविर लगाया गया, जिसमें दीपक ने रक्त दान किया। इस शिविर में कुल 74 लोगों ने रक्त दान दिया। रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा रक्त दान शिविर आयोजित की गई थी। मौके पर डीडीसी व बिहार मोटर फेडरेशन के अध्यक्ष भी मौजूद थे। दीपक ने लोगो से अपील की है कि हर युवा रक्त दान कर असहाय व मजबूर की मदद करें। कहा कि रक्त दान से शरीर में स्फूर्ति मिलती है। साथ ही रक्त चाप की शिकायत नही होती। दीपक को रेडक्रॉस व सदर अस्पताल से सटीफिकेट देकर सम्मान किया जा चुका है। इधर कुढ़नी बीडीओ हरिमोहन कुमार ने कहा ऐसे युवा हमारे समाज के प्रेरणाश्रोत है। इनके अच्छे प्रयासों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

संगम घाट, प्रयागराज: क्या जमीन के नीचे बहती एक प्राचीन नदी बदल देगी त्रिवेणी की कहानी?

संगम के उस रहस्य की पड़ताल जिसे विज्ञान अब जमीन के नीचे तलाश रहा...

विंध्याचल: जहां देवी की शक्ति और धरती का करोड़ों साल पुराना इतिहास आमने-सामने है

गंगा के किनारे बसा विंध्याचल मीरजापुर की पहाड़ियों के बीच गंगा के किनारे बसा विंध्याचल...

बनारस की गंगा में कहां से आते हैं हजारों विदेशी पक्षी? जानिए साइबेरिया से काशी तक का रहस्य

बनारस की गंगा में सर्दियों के दौरान सफेद पक्षियों के झुंड दिखाई देते हैं।...

गंगा किनारे बसे बनारस के 84 घाटों का इतिहास आस्था और अनकही कहानियां

नमो घाट से अस्सी घाट तक पैदल यात्रा काशी में गंगा का किनारा केवल नदी...

More like this

बरसात के बाद घरों की सफाई, दीपों का प्रकाश और कीट-पतंगों का संसार

क्या हमारे पूर्वजों ने पर्व के बहाने स्वास्थ्य सुरक्षा का सूत्र दिया था? कल्पना कीजिए,...

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन विस्फोट: 1 की मौत, 6 घायल; 4 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त

जांच के घेरे में निर्माण कार्य और आपात प्रतिक्रिया बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार, 2...

दूसरों को जलाने की आग आखिरकार अपने ही घर को राख क्यों कर देती है?

घृणा का जहर कितना खतरनाक किसी के प्रति घृणा, द्वेष, जलन और नफरत पालना पहली...

तिरहुत स्नातक में वंशीधर ब्रजवासी का दबदबा कायम, शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह की वापसी

तिरहुत की दोनों एमएलसी सीटों पर बदला चुनावी इतिहास बिहार विधान परिषद के 2026 के...

मीठा बोलना कमजोरी नहीं, इंसानियत की ताकत है

कठोरता को अच्छाई बताने वालों को विज्ञान का जवाब एक बच्चा अपने घर में बड़ों...

क्या बियाडा सार्वजनिक करेगा रोजगार और स्थानीय आय का हिसाब?

महवल लेदर पार्क पर जवाबदेही की परीक्षा महवल के लेदर पार्क की सफलता का सबसे...

महवल लेदर पार्क की फाइलों में क्या दर्ज है?

रोजगार का हिसाब अब भी अधूरा बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी बियाडा की वेबसाइट...

महवल लेदर पार्क में रोजगार का आधार क्या है?

कितनी फैक्ट्रियों में शुरू हुआ उत्पादन? मुजफ्फरपुर के महवल में लेदर पार्क का उद्घाटन हो...

क्या महवल से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 2,100 रोजगार का दावा कितना बड़ा?

मुजफ्फरपुर का लेदर पार्क 15 अक्टूबर 2026 को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल में...

क्या नौ दिन की पूजा से मिल जाती हैं अलौकिक शक्तियां या इसका अर्थ कुछ और है?

नवरात्रि के 9 दिन पूरे होते हैं। मंदिरों में आरती होती है। घरों में...

छोटी बच्चियों में देवी का दर्शन या स्त्री के सम्मान की सबसे बड़ी सामाजिक कसौटी?

नवरात्र की अष्टमी या नवमी। पूजा का मंडप सजा है। छोटी-छोटी बच्चियों को आसन...

हवन से शुद्ध होती है हवा या बढ़ता है प्रदूषण?

दुर्गा पूजा की अग्नि पर विज्ञान की बड़ी पड़ताल दुर्गा पूजा की अंतिम आहुतियों के...

दुर्गा पूजा मातृशक्ति का सम्मान है या समाज के सामने एक अधूरा सवाल?

जिस समाज में स्त्री को देवी मानकर पूजा जाता है, उसी समाज में उसकी...

क्या मिट्टी के पात्र में रखा जल सचमुच याद रखता है मंत्रों की ऊर्जा?

एक मिट्टी का पात्र। उसमें भरा जल। उसके मुहाने पर रखे आम के पत्ते...

महिषासुर कौन था? पुराणों के असुरराज से आदिवासी पूर्वज तक

दुर्गा पूजा के पंडाल में एक दृश्य बार-बार दिखाई देता है। सिंह पर सवार...