गुरूवार, अप्रैल 16, 2026 1:42 अपराह्न IST
होमBiharथमने का नाम ही नही ले रहा है बूढ़ी गंडक का उफान

थमने का नाम ही नही ले रहा है बूढ़ी गंडक का उफान

Published on

पानी के प्रलय में समाई 300 जिन्दगी

बिहार में बाढ़ की भयावहता थमने का नाम ही नही ली रही है। बूढ़ी गंडक, कोसी व गंगा नदियां उफान पर है। 18 जिलों के 1 करोड़ 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ ने अब तक 300 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। सबसे ज्यादा मौत अररिया में हुई है। उत्तर बिहार में बाढ़ का खतरा अभी भी मंडरा रहा है।
बूढ़ी गंडक, करेह सहित कई नदियों का कहर जारी है। मुजफ्फरपुर जिले में छठे दिन पानी फैलने से मुशहरी, मीनापुर व बोचहा के ढ़ाई लाख लोग बाढ़ से घिर गये हैं। सोमवार को औराई में एक व मीनापुर में दो लोगों की मौत पानी में डूबकर हो गयी। मीनापुर की सभी पंचायत बाढ़ की चपेट में हैं। बोचहा में रिंग बांध टूटने से तीन नए पंचायतों में पानी घुस गया है। बाढ़ का पानी तेजी से शहर के पूर्वी हिस्से- बीएमपी 6 व बेला की ओर बढ़ रहा है।
पूर्वी चंपारण जिले में बूढ़ी गंडक में पानी बढ़ने से राजेपुर थाने के चकी भुड़कुरवा बांध पर दबाव बढ़ता जा रहा है। इससे डरे-सहमे लोग गांव से पलायन कर गये हैं। राजेपुर के कई गांवों में रविवार रात बाढ़ का पानी फैल गया। मधुबन के नए इलाकों में बूढ़ी गंडक का पानी जमा हो रही है। मोतिहारी शहर के कोल्हुअरवा, नकछेद टोला, मठिया जीरात, एकौना, आजाद नगर, बेगमपुर, मछुआ टोली आदि में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पश्चिमी चंपारण में अधिकांश जगहों से बाढ़ का पानी उतर चुका है। प्रशासन की ओर से राहत कार्य चलाया जा रहा है। समस्तीपुर जिले में करेह के जलस्तर में वृद्धि होने से सिंघिया के नवटोलिया में तटबंध पर दबाव बढ़ गया है। अनहोनी की आशंका से सहमे ग्रामीण विभागीय कर्मियों के सहयोग से तटबंध को बचाने में जुटे हैं। कल्याणपुर में तीन और वारिसनगर में एक जगह पर स्लूइस गेट में रिसाव से अफरातफरी मच गयी। मधुबनी जिले में बाढ़ का पानी कम हो रहा है।
सीतामढ़ी जिले में बागमती का कहर फिलहाल थमा है। हालांकि, शिवहर जिले के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति फिर से गंभीर हो गयी है। मुजफ्फरपुर के मीनापुर के पास सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने से शिवहर-मुजफ्फरपुर सड़क मार्ग में आवागमन अवरुद्ध हो गया है। दरभंगा जिले में बाढ़ ने नये इलाकों में पैर पसारना शुरू कर दिया है। हनुमाननगर प्रखंड में करेह नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से थलवारा-शोभेपट्टी का रिंग बांध सोमवार सुबह टूट गया। इससे शोभेपट्टी के कई इलाकों के घरों में पानी घुस गया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

बंगाल 2026: असली लड़ाई वोट की नहीं, सिस्टम की है

पश्चिम बंगाल की राजनीति अब सिर्फ चुनाव नहीं रह गई है… यह लड़ाई बन...

नीतीश युग का अंत या नई शुरुआत? सम्राट चौधरी के हाथों में बिहार की सत्ता का नया समीकरण

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई है…...

क्या टीपू सुल्तान हीरो थे या विवादित शासक?

क्या आप जानते हैं कि 18वीं सदी में भारत के एक राजा ने रॉकेट...

क्या 2035 तक पानी के लिए जंग शुरू हो जाएगी?

भारत में दुनिया की करीब 18% आबादी रहती है… लेकिन मीठे पानी का स्रोत...

More like this

नीतीश युग का अंत या नई शुरुआत? सम्राट चौधरी के हाथों में बिहार की सत्ता का नया समीकरण

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई है…...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आखिरकार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर...

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: आज नहीं… तो कब?

बिहार में लाखों छात्रों के बीच शनिवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी; यहां जानें तारीख, वेबसाइट और डाउनलोड प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी...

क्या नीतीश कुमार का दौर खत्म होने वाला है और क्या बीजेपी लिख रही है नई सत्ता की पटकथा?

पटना की राजनीति में अचानक क्यों तेज हुई फुसफुसाहट? KKN ब्यूरो। क्या बिहार में फिर...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

₹10,000 से कम में Samsung के दमदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ

अगर आप budget segment में Samsung का स्मार्टफोन खरीदने की planning कर रहे हैं,...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...