होमBiharMuzaffarpurमीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर 'अग्रदूत' पुस्तक...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

Published on

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, ‘अग्रदूत’ पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़

KKN ब्यूरो। मीनापुर के प्रथम विधायक और प्रखर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जनक सिंह की 112वीं जयंती पर बुधवार को बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत मीनापुर चौक स्थित जानकी मार्केट में जनक सेवायतन के द्वारा श्रद्धांजलि एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके जीवन, राजनीतिक संघर्ष और जनसेवा पर आधारित पुस्तक ‘अग्रदूत’ का लोकार्पण किया गया। वक्ताओं ने स्व. जनक सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी जनप्रतिनिधियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया : अजित कुमार

समारोह को संबोधित करते हुए कांटी के विधायक अजित कुमार ने कहा कि स्व. जनक सिंह त्याग, तपस्या और जनता के प्रति समर्पण की मिसाल थे। उन्होंने कहा कि जनक सिंह ने बिहार में सहकारिता आंदोलन को नई दिशा दी और राजनीति को सत्ता नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम बनाया। अजित कुमार ने कहा कि उन्हें स्व. जनक सिंह के सानिध्य में बैठकर राजनीति सीखने का अवसर मिला था। उन्होंने कहा कि आज के राजनीतिक परिवेश में जनक सिंह के आदर्श पहले से अधिक प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

उनकी विरासत को आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी : अजय कुमार

मीनापुर के विधायक अजय कुमार ने कहा कि स्व. जनक सिंह की राजनीतिक और सामाजिक विरासत को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विकास मीनापुर की प्रमुख जरूरत है और इस दिशा में गंभीर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता संग्राम में स्व. जनक सिंह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके जीवन पर आधारित पुस्तक ‘अग्रदूत’ विकसित मीनापुर के निर्माण की प्रेरणा बनेगी और आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास से परिचित कराएगी।

वक्ताओं ने जनक सिंह के योगदान को किया नमन

प्रेमचंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने स्व. जनक सिंह के सामाजिक, राजनीतिक और सहकारिता आंदोलन में योगदान को विस्तार से याद किया। समारोह को लालगंज के पूर्व विधायक केदार गुप्ता, प्रकाश सिंह, भरत प्रसाद सिंह ‘कुशुमाकर’, हिमांशु गुप्ता, पंकज किशोर ‘पप्पू’, मो. सदरुल खान, जगदीश गुप्ता, सुल्तान अहमद, विजय सिंह, अरुणेंद्र सिंह, मुकेश कुमार सिंह, मणिशंकर शाही, रंजन सिंह, संजय सिंह और मृत्युंजय शाही समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

इतिहास को संजोने का प्रयास

समारोह में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसके इतिहास और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों से होती है। स्व. जनक सिंह के जीवन पर आधारित  ‘अग्रदूत’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि मीनापुर के राजनीतिक और सामाजिक इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। इस पुस्तक को पत्रकार कौशलेन्द्र झा ने लिखा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

विश्वकर्मा पूजा: मशीन पर फूल चढ़ाने की परंपरा या इंसान के हुनर को सलाम?

ऋग्वेद के ‘विश्वकर्मन्’ से आधुनिक कारखाने तक पहुंची परंपरा में आखिर छिपा संदेश क्या...

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, भारत की चलती-फिरती कहानी है

हिंदी दिवस पर विशेष: क्या आप जानते हैं कि हिंदी को ‘राष्ट्रभाषा’ नहीं, ‘राजभाषा’...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

More like this

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...

चीन का खतरा: सीमा पर सैनिकों से ज्यादा खतरनाक है सड़क, गांव और ब्रह्मपुत्र पर बनता नया सामरिक जाल

अरुणाचल में 60 किलोमीटर घुसपैठ का दावा निकला भ्रामक, लेकिन खतरा पूरी तरह काल्पनिक...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

नेपाल की सुलगती सरहद: सांप्रदायिक हिंसा, राजनीतिक बेचैनी और भारत के लिए बढ़ती चुनौती

जब पड़ोसी देश में आग लगती है, तो धुआं सीमाएं नहीं पहचानता... KKN ब्यूरो। भारत...

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

बांकीपुर: कैसे टूटा भाजपा का अभेद्य किला, क्यों बना प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति का नया केंद्र?

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव हुए, कई सरकारें बनीं और बदलीं।...

बांकीपुर का उपचुनाव: एक सीट की लड़ाई या बिहार की राजनीति का टर्निंग पॉइंट?

एक सीट... लेकिन पूरे बिहार की निगाहें क्यों? KKN ब्यूरो। भारतीय लोकतंत्र में कुछ चुनाव...

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

बांकीपुर उपचुनाव: क्या बीजेपी का अभेद्य किला दरकेगा या बदलेगी बिहार की राजनीति?

KKN ब्यूरो। पटना का बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र केवल एक सीट नहीं है। यह बिहार...