होमSportsसेमीफाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी टीम इंडिया

सेमीफाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी टीम इंडिया

Published on

​विराट कोहली के कप्तानी का अग्निपरीक्षा आज

चोकर्स के ठप्पे से निकलना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, दोनो टीमो के लिए करो या मरो का मुकाबला

संतोष कुमार गुप्ता

लंदन.चोकर्स कहे जाने वाले दक्षिण अफ्रिका से रविवार को भारत का करो या मरो का मुकाबला होगा। अगर भारत यह मुकाबला जीतती है तो सेमीफाइनल मे बंगलादेश से टीम इंडिया का मुकाबला होगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही टीमें अपनी पिछली हार से उबरकर नये मनोबल के साथ रविवार को ग्रुप बी के अपने आखिरी मुकाबले में आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के सेमीफाइनल का टिकट कटाने के लिये जोर अाजमाइश करेंगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों को ही ग्रुप बी से सेमीफाइनल में पहुंचने का दावेदार माना जा रहा था लेकिन अब इनमे से एक ही टीम सेमीफाइनल में पहुंच पायेगी। विश्व की नंबर एक टीम दक्षिण अफ्रीका को आठवीं रैंकिंग की टीम पाकिस्तान ने चौंकाया और फिर उसके अगले दिन सातवीं रैंकिंग की टीम श्रीलंका ने नंबर दो टीम भारत को हिला दिया। भारत और दक्षिण अफ्रीका की पराजय ने इस ग्रुप के समीकरण दिलचस्प बना दिये हैं। अब चारों टीमों के दो दो अंक हैं और सेमीफाइनल में पहुंचने का फैसला भारत और दक्षिण अफ्रीका तथा पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच निर्णायक जंग से होगा। भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को124 रन से हराया था जबकि दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में पीटा था। दोनों ही टीमों को अगले मुकाबले में मात झेलनी पड़ गयी। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 321 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बावजूद गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन से इसे गंवा दिया। भारत की फील्डिंग सबसे बेहतर मानी जा रही थी लेकिन दोनों ही मैचों में खिलाड़ियों ने कुछ नजदीकी मौके टपकाये जिसका खामियाजा उसे श्रीलंका से हार के रूप में भुगतना पड़ा। भारतीय खेमे के लिये एक हार के बाद गेंदबाजी अचानक ही चिंता का विषय बन गयी है। जिन गेंदबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया वही गेंदबाज श्रीलंकाई बल्लेबाजों के सामने नौसखिये नजर आये। श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ भुवनेश्वर कुमार ही एक विकेट चटका सके बाकी किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला। दक्षिण अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाजी को देखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन को अपनी गेंदबाजी में कुछ परिवर्तन करना पड़ सकता है। संभवत: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जसप्रीत बुमराह की जगह उतारा जा सकता है और आफ

स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को किसी अन्य तेज गेंदबाज की जगह मिल सकती है। श्रीलंका के खिलाफ जब भारतीय गेंदबाज बेअसर साबित हो रहे थे तो ड्रिंक्स के दौरान अश्विन मैदान पर पहुंचे और कुछ देर तक कप्तान विराट कोहली को कुछ समझाते रहे। अश्विन पहले दोनों मैचों में ही अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं बन पाये लेकिन उनके विशाल अनुभव को देखते हुए उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतारा जाना चाहिये। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को पाकिस्तानी स्पिनरों ने खासा परेशान किया था। भारत अगले मुकाबले में तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के साथ उतर सकता है। बल्लेबाजी भारत के लिये फिलहाल चिंता की बात नहीं है क्योंकि उसने दोनों ही मैचों में 300 के ऊपर का स्कोर बनाया है। ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा ने दोनों मैचों में शतकीय साझेदारियां निभाई हैं। पिछले मुकाबले में विराट का शून्य पर आउट होना और युवराज सिंह का सस्ते में निपटना जरूर चिंताजनक रहा लेकिन अब जब निर्णायक जंग की बारी है तो कप्तान विराट अपने प्रदर्शन से टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाना चाहेंगे। महेन्द्र सिंह धोनी का पिछले मैच में अर्धशतक टीम के लिये एक अच्छा संकेत है। नंबर एक दक्षिण अफ्रीका को पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा था और टीम 219 रन ही बना पायी थी। विराट की तरह एबी डीविलियर्स शून्य पर आउट हुए थे। डीविलियर्स दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज माने जाते हैं और टीम को उम्मीद रहेगी कि वह भारत के खिलाफ फार्म में वापसी करें. 25 वनडे शतक बना चुके ओपनर हाशिम अमला को भारत को जल्द रोकना होगा क्योंकि यदि वह जम गये तो बड़ी पारी खेल सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें अपने तेज गेंदबाजों और खासतौर पर लेग स्पिनर इमरान ताहिर पर निर्भर करेंगी। ताहिर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और आईपीएल 10 में शीर्ष विकेट लेने वालों में उनका नाम भी था। विश्व की नंबर एक और दो टीमों के बीच मुकाबला निश्चित रूप से हाई वोल्टेज होगा लेकिन इनमें से मैच की समाप्ति पर एक टीम को मायूस होना पड़ेगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

क्या दुनिया बायोलॉजिकल वेपन के मुहाने पर खड़ी है?

सुपर पावरों की गुप्त प्रयोगशालाएं, अमेरिकी फंडिंग और मानव अस्तित्व पर मंडराता नया खतरा KKN...

दल-बदल की राजनीति पर लगाम कब?

लोकतंत्र का सबसे बड़ा सवाल: विचारधारा बड़ी या सत्ता? कौशलेन्द्र झा KKN ब्यूरो। भारतीय राजनीति में...

ईरान के सामने अमेरिका कितना सफल रहा?

क्या दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति सीमित हो चुकी है? KKN ब्यूरो। जब भारत...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...