रविवार, अप्रैल 12, 2026 5:16 अपराह्न IST
होमBiharबिहार निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी

बिहार निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी

Published on

बिहार। राज्य में सख्त सुरक्षा के बीच नगर निकायों के प्रथम चरण का मतदान रविवार को शुरू हो गया है। कुल  49 लाख 88 हजार 987 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण में 13 हजार 27 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा।

गर्मी के बावजूद उत्तर बिहार के बूथों पर वोटर की लगी कतार

उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और पूर्वी व पश्चिम चंपारण के 25 नगर निकायों में वोटरों का उत्साह देखते बन रहा है। हालांकि कड़ी धूप उनकी परीक्षा जरूर ले रही है। दरभंगा में वोट डालने को लेकर पूर्व मेयर व नगर विधायक में तू-तू-मैं-मैं होने की खबर आ रही है। वही, मुजफ्फरपुर में पूर्व डिप्टी मेयर मो. निसारूद्दीन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक उनके पास से करीब आठ हजार रुपये कैश व एक चाकू बरामद किया गया है। ब्रह्मपुरा के एक मतदान केन्द्र पर  ईवीएम खराब हो गई। हालांकि, उसे ठी कर दिया गया है। पूर्वी चंपारण में पुलिस ने बरमादिया मोहल्ले में छापेमारी कर एक मारुति जेन से दो कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सुगौली नगर पंचायत में बूथ 13/1 पर पीठासीन अधिकारी की मतदान के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गयी। अरेराज नगर पंचायत के बूथ 5 पर महिला वोटर सबीना ख़ातून वोट देने के लिए सुबह 5 बजे से ही लाइन लग गयीं थीं। जो मूर्छित होकर गिर पड़ीं। पश्चिम चंपारण कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। समस्तीपुर नगर परिषद और दलसिंहसरायरोसड़ा नगर पंचायत के लिए पोलिंग एजेंट आपस में उलझ गए। काशीपुर के छह नंबर बूथ पर ईवीएम खराब होने की सूचना है। सीतामढ़ी में वार्ड-9 के बूथ संख्या तीन पर मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार कर दिया है। शिवहर के 19 बूथों पर महिलाओं की जबरदस्त भीड़ मतदान के लिए अपनी बारी आने के इंतजार में धूप में खड़ी है। मधुबनी में मतदान प्रक्रिया में थोड़ा विलम्ब होते ही लोग हल्ला करने लगे। लेकिन मतदान कर्मी व सुरक्षा के लिए तैनात बिहार पुलिस के जवानों ने तत्काल स्थिति को संभाल मतदान की प्रक्रिया शुरू कराया। वहीं झंझारपुर में भी सुबह से हीं लोगों की कतार लग गई थी। जयनगर में प्रशासनिक अधिकारी हर बूथ का जायजा ले रहे थे। फुलपरास के घोघरडीहा में भी पर्यवेक्षक जायजा ले रहे थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या 2035 तक पानी के लिए जंग शुरू हो जाएगी?

भारत में दुनिया की करीब 18% आबादी रहती है… लेकिन मीठे पानी का स्रोत...

क्या ट्रंप हार गए ईरान से? स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर संकट, चीन की एंट्री और भारत के लिए बड़ा खेल

KKN ब्यूरो। क्या सच में Donald Trump ईरान के सामने झुक गए? क्या अमेरिका...

क्या पश्चिम बंगाल का 2026 विधानसभा चुनाव सिर्फ सत्ता की लड़ाई है

इस वीडियो में हम पश्चिम बंगाल की राजनीति के उस खतरनाक मोड़ का विश्लेषण...

क्या ईरान सिर्फ एक देश है या एक ऐसी रणनीति, जिसे हराना नामुमकिन है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है… कि दशकों से प्रतिबंध झेल रहा एक...

More like this

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आखिरकार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर...

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: आज नहीं… तो कब?

बिहार में लाखों छात्रों के बीच शनिवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी; यहां जानें तारीख, वेबसाइट और डाउनलोड प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी...

क्या मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुई अमेरिका की दादागिरी?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया एक बार फिर उसी खतरनाक मोड़ पर खड़ी है, जहां...

क्या नीतीश कुमार का दौर खत्म होने वाला है और क्या बीजेपी लिख रही है नई सत्ता की पटकथा?

पटना की राजनीति में अचानक क्यों तेज हुई फुसफुसाहट? KKN ब्यूरो। क्या बिहार में फिर...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

Raxaul में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, तीन श्रद्धालु घायल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के Raxaul में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार...

पटना समेत पूरे बिहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। राज्य...

दरभंगा में इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्रों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी

बिहार के दरभंगा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंटर की...