मंगलवार, जुलाई 1, 2025
होमWorldफ्रांस के नए राष्ट्रपति की प्रेम कहानी

फ्रांस के नए राष्ट्रपति की प्रेम कहानी

Published on

spot_img
Follow Us : Google News WhatsApp

अपने से 25 साल बड़ी ब्रिजित तरोग्नयूक्स से शादी की है

फ्रांस। कहतें है इश्क हो जाये तो उम्र मायने नही रखता। इस कहावत को चरितार्थ किया है फ्रांस के नव निर्वाचित राष्ट्रपति इमानुएल माक्रों ने। दरअसल माक्रो ने अपने से 25 साल बड़ी ब्रिजित तरोग्नयूक्स से शादी की हुई है। फ्रांस के लोगों ने स्वतंत्र उम्मीदवार इमानुएल माक्रों को अपना नया राष्ट्रपति चुन लिया है।
फ्रांस का यह चुनाव कई राजनीतिक वजहों से तो चर्चा में है ही, इमानुएल माक्रों की प्रेम कहानी को लेकर भी यह चुनाव दुनिया भर में काफी ज्यादा चर्चा बटोर रहा है। कहतें हैं कि 39 वर्षीय माक्रों ने अपने से उम्र में 25 साल बड़ी महिला ब्रिजित तरोग्नयूक्स से शादी की है। इस समय ब्रिजित की उम्र 64 साल है और एक समय वे माक्रों की शिक्षिका थीं।
एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में माक्रों बताते हैं कि 1992 में उनकी प्रेम कहानी फ्रांस के शहर एमिंस के एक पब्लिक स्कूल से शुरू हुई थी। जिसमें वे छात्र थे और ब्रिजित साहित्य और ड्रामा की टीचर थी। एक ड्रामा में अभिनय करने के दौरान उनकी मुलाकात ब्रिजित से हुई थी। ड्रामा खत्म होने के बाद वे उन्हें साहित्य भी पढ़ाने लगी थी। हाल ही में एक साक्षात्कार में ब्रिजित ने स्वीकार भी किया था कि वे 16 वर्षीय माक्रों के कविता लिखने की कला की कायल हो गई थीं और यही चीज उन्हें माक्रों के करीब ले आई थी। करीब दो साल तक यही सिलसिला चलता रहा और फिर 17 साल की उम्र में माक्रों ने अपनी 42 वर्षीय शिक्षिका के सामने अचानक प्यार का इजहार करते हुए शादी का प्रस्ताव रख दिया। तीन बच्चों की मां ब्रिजित ने उस समय अपने बच्चों की वजह से शादी करने से इनकार कर दिया लेकिन, उन्होंने माक्रों के प्यार को स्वीकार कर लिया।
उस समय माक्रों के माता-पिता और उनके मित्र यह समझते थे कि माक्रों अपनी शिक्षिका ब्रिजित की बेटी लेरिंस से प्यार करते हैं जो उस समय उनकी सहपाठी थीं और इसीलिए वे ब्रिजित के घर जाने को इतने उतावले रहते हैं। लेकिन, जब माक्रों ने अपने घरवालों को ब्रिजित से प्यार करने के बारे में बताया तो वे काफी ज्यादा नाराज हो गए। लाख समझाने के बाद भी न समझने पर घरवालों ने इमानुएल माक्रों को एमिंस शहर से दूर पेरिस पढ़ाई के लिए भेज दिया। माक्रों के पेरिस जाने के बाद इन दोनों की फोन पर लंबी-लंबी बातें हुआ करती थीं। वर्ष 2004 में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढाई पूरी करने के बाद इमानुएल माक्रों को फ्रांस के वित्त मंत्रालय में वित्त निरीक्षक की नौकरी मिल गई। इसके बाद 2006 में ब्रिजित ने अपने पहले पति को तलाक दिया और माक्रों से शादी कर ली।
यूरोप के पत्रकार कहते हैं कि अगर इस तरह का मामला किसी और देश में होता तो शायद यह एक बड़ा चुनावी मुद्दा होता और विरोधी पार्टियां इसे जमकर भुनाती। लेकिन, फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में ऐसा बिलकुल नही हुआ। फ्रांस के चुनावों में यह कोई मुद्दा बन ही नहीं सकता क्योंकि यहां के लोगों ने इससे कहीं बड़ी और गलत चीजें होती देखी है। उनके अनुसार वर्तमान राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद राष्ट्रपति रहते हुए 41 वर्षीय अभिनेत्री जुली गाये के प्रेम में पड़ गए थे। वे इस प्रेम में इस कदर डूबे थे कि सबकुछ भूल कर रातों को स्कूटर पर इस अभिनेत्री के घर के चक्कर लगाते दिख जाते थे। इस प्रकरण के बाद ओलांद की पत्नी ने उन्हें छोड़ने का फैसला कर लिया था। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति जैक्स चिराक ने एक सभा को संबोधित करते हुए अपने प्रेम संबंधों का खुलासा खुद ही कर दिया। एक अन्य पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा मित्तेरंद के प्रेम सम्बन्धों का किसी को पता नहीं था और एक दिन अचानक उनके अपनी प्रेमिका से हुए बच्चों का खुलासा हुआ था। जानकारों के मुताबिक इन सभी घटनाओं के सामने इमानुएल माक्रों का मामला तो कुछ भी नहीं है। साथ ही जिस ईमानदारी के साथ माक्रों ने हमेशा इस रिश्ते को स्वीकार किया उसने जनता के बीच उनकी छवि को बेहतर बनाने में मदद ही की है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

गुम है किसी के प्यार में हुआ ऑफ-एयर: भाविका शर्मा और परम सिंह ने भावुक अंदाज़ में कहा अलविदा

 स्टार प्लस का लोकप्रिय धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey...

अविका गौर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन: ‘बालिका वधू’ की ‘आनंदी’ से लेकर बोल्ड बेब  तक का सफर

अविका गौर, जिनका नाम आज भारतीय टेलीविजन की दुनिया में किसी पहचान का मोहताज...

राम कपूर और स्मृति ईरानी: वजन घटाने और व्यक्तिगत परिवर्तन की यात्रा

राम कपूर और स्मृति ईरानी का व्यक्तिगत परिवर्तन और वजन घटाने की यात्रा कई...

112 साल पहले बनी बॉलीवुड की पहली डबल रोल वाली फिल्म

बॉलीवुड को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में दादा साहब फाल्के का महत्वपूर्ण योगदान...

More like this

चीन का दावा: दलाई लामा के चयन का अधिकार केवल चीन के पास, यह परंपरा 1793 से चली आ रही है

चीन ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि दलाई लामा के चयन...

‘सरदार जी 3’ ने पाकिस्तान में बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड

दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सरदार जी 3' ने 27 जून,...

‘सरदार जी 3’ ट्रेलर विवाद: गुरु रंधावा का गुस्सा, ट्वीट से जताया गुस्सा

हाल ही में 'सरदार जी 3' फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री...

FWICE ने ‘बॉर्डर 2’ से दिलजीत दोसांझ को निकालने की मांग की, पूर्व मैनेजर ने किया बचाव

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने करियर के सबसे बड़े विवादों...

अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला का पहला संदेश: ISS पर डॉकिंग से पहले भारत का गौरवमयी क्षण

भारत के अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर जुड़...
00:13:19

क्या फिर एक और हिरोशिमा होने वाला है?

1945 में हिरोशिमा और नागासाकी पर गिरे परमाणु बम ने मानवता को जो जख्म...

कैलेंडर का चक्र: 2025 और 1941 की समानता क्या मानी जाए संकेत या संयोग?

KKN गुरुग्राम डेस्क | दुनिया भर में जारी रूस-यूक्रेन युद्ध और इजरायल-हमास संघर्ष के बीच, हाल ही...

टमाटर खाने से रोक क्यों रही है अमेरिकी सरकार?

KKN गुरुग्राम डेस्क | अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने देशभर के...

भारत-चीन तनाव 2025: सीमाओं पर शांति की उम्मीद या नई टकराव की आहट?

KKN ब्यूरो। 2 जून 2025। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद कोई नया...

रूस, यूक्रेन, नाटो और अमेरिका की परमाणु नीति में अंतर: 2025 की नई तस्वीर क्या कहती है?

KKN ब्यूरो। 2 जून 2025।  2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से...

दुनिया में आम का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन? भारत किस स्थान पर है?

KKN गुरुग्राम डेस्क | आम को सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में...

तुर्की-भारत के रिश्ते बिगड़ने पर किचन में महंगी होंगी ये चीजें! यहां देखें पूरी लिस्ट

KKN गुरुग्राम डेस्क | हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के...

सीजफायर का श्रेय अमेरिका को नहीं, भारतीय सेना को जाता है: विदेश मंत्री एस. जयशंकर का दो टूक जवाब

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुआ संघर्ष और उसके बाद लागू...

भारत का साथी या पाकिस्तान का सहायक? तुर्कीए की सच्चाई आपको चौंका देगी

जब भारत ने तुर्कीए की मदद के लिए अपने जवान और राहत दल भेजे,...

बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार की रिहाई: नए भारत की कूटनीतिक और सैन्य ताकत का प्रतीक

KKN गुरुग्राम डेस्क | पाकिस्तान से बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार की रिहाई भारत की...
Install App Google News WhatsApp