होमSportsपूर्व क्रिकेटर ने कहा कोहली और धोनी पर योगराज सिंह ने लगाए...

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कोहली और धोनी पर योगराज सिंह ने लगाए थे बेबुनियाद आरोप

Published on

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मो0 कैफ को ये लगता है कि युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कोहली और धोनी पर जो आरोप लगाए थे वो पूरी तरह से गलत और आधारहीन है। हाल ही में योगराज सिंह ने विराट और एम एस धोनी पर ये आरोप लगाए थे कि इन्होंने युवराज के मुश्किल वक्त में उसका साथ नहीं दिया। योगराज ने कहा था कि युवराज को अपना कौशल दिखाने के लिए पर्याप्त मौके नहीं मिले।

कैफ ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से साल 2018 में संन्यास लिया था। उन्होंने कहा कि उजले गेंद के क्रिकेट में युवराज सिंह चैंपियन हैं। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है तो टीम में उनकी जगह बनी रहे ऐसा मुश्किल होता है, उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश में अच्छे खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है जो घरेलू पिच पर शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए अपनी दावेदारी पेश करते रहते हैं।

कैफ ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि युवराज के पिता का आरोप सही है, लेकिन हाॅं युवराज सिमित ओवरों के क्रिकेट में चैंपियन थे और उन्हें और ज्यादा मौके मिलने चाहिए थे। भारतीय टीम में अपनी जगह बनाए रखना काफी मुश्किल होता है क्योंकि दूसरे कई प्रतिभावान खिलाड़ी टीम में आने के लिए इंतजार कर रहे होते हैं। अगर आपने अपना फॉर्म खो दिया तो टीम में जगह बनाए रखना मुश्किल हो जाता है।

भारत के लिए 13 टेस्ट और 125 वनडे मैच खेल चुके है कैफ

भारत के लिए 13 टेस्ट और 125 वनडे मैच खेलने वाले कैफ ने धौनी की सराहना कि और कहा कि बाद में उन्हें टीम चयन से संबंधित दूसरे विकल्प के लिए कुछ आजादी की जरूरत थी। कैफ ने साफ तौर पर कहा कि वो कभी भी पक्षपात जैसी रणनीति का सहारा नहीं लेते। धाेनी भारत के लिए सिमित प्रारूप में सबसे सफल कप्तान हैं। वो अपनी खुद की टीम का चयन करने के मामले में और फ्रीडम डीजर्व करते थे। अगर वह फेल होते तो आप उनपर सवाल उठा सकते थे, लेकिन उनका रिकॉर्ड बहुत शानदार है। उन्होंने भारत के लिए कई सारे खिताब जीते हैं।

धाेनी साल 2007 में भारत के कप्तान बने थे और उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका में उसी साल टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद उनकी कप्तानी में टीम ने वनडे और टेस्ट में भी काफी अच्छा किया और उन्होंने सफलता का स्वाद जल्द ही चख लिया। उन्होंने न सिर्फ कप्तान के तौर पर बल्कि जिम्मेदारी पूर्वक रन भी बनाए। उन्होंने 2014 में टेस्ट से जबकि 2017 में वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...