शुक्रवार, फ़रवरी 27, 2026 3:29 अपराह्न IST
होमSportsरैना व राणा की जंग मे मुम्बई इंडियंस जीता

रैना व राणा की जंग मे मुम्बई इंडियंस जीता

Published on

​संतोष कुमार गुप्ता

नीतीश राणा व किरोन पोलार्ड की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत मुम्बई इंडियंस ने गुजरात लायंस को हरा कर लगातार जीत दर्ज की।  आईपीएल 2017 के वानखेड़े में खेले गए एक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात लायंस को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस की ये लगातार चौथी जीत है और अब वो 8 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर पहुँच गए हैं। नितीश राणा ने एक बार फिर बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। गुजरात लायंस की ये चार मैचों में तीसरी हार है। गुजरात लायंस ने 176/4 का स्कोर बनाया था, जिसे मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया।

रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और वानखेड़े के हिसाब से ये बिलकुल सही फैसला लग रहा था। गुजरात की तरफ से आज फिंच अजीबोगरीब कारण से टीम से बाहर हुए और उनकी जगह जेसन रॉय को मौका दिया गया। मुनाफ पटेल ने भी लगभग 4 साल बाद आईपीएल में वापसी की। हालांकि गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरी ही गेंद पर ड्वेन स्मिथ खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद ब्रेंडन मैकलम नें कप्तान सुरेश रैना (28) के साथ 80 रनों की साझेदारी निभाई। 12वें ओवर में हरभजन सिंह ने रैना को आउट किया। मैकलम  ने 44 गेंदों में 64 रनों की शानदार पारी खेली 14वें ओवर में मलिंगा की गेंद पर बोल्ड हुए। यहाँ गुजरात का स्कोर 99/3 था, लेकिन दिनेश कार्तिक ने 26 गेंदों में 48 रनों की धुआंधार पारी खेली और टीम को 176/4 के बढ़िया स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने इशान किशन (11) के साथ 54 और जेसन रॉय (14) के साथ नाबाद 23 रन जोड़े। मुंबई की तरफ से आज मलिंगा (4 ओवर 51 रन) और बुमराह (4 ओवर 45 रन) काफी महंगे साबित हुए। मिचेल मैक्लेनेघन ने 2 विकेट लिए।

जवाब में मुंबई इंडियंस की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और पार्थिव पटेल भी दूसरी ही गेंद पर खाता खोले बिना प्रवीण कुमार की गेंद पर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर नितीश राणा बल्लेबाजी के लिएये और उन्होंने 36 गेंदों में 53 रनों की बहुत ही बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 85 रन जोड़े और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। गुजरात ने यहाँ वापसी की और एंड्रू टाई द्वारा राणा को आउट करने के बाद मुनाफ पटेल ने 12वें ओवर में बटलर (26) को भी आउट कर दिया। मुंबई को इस समय जीत के लिए 53 गेंदों में 85 रन बनाने की जरूरत थी। ड्वेन स्मिथ के ओवर में पोलार्ड ने एक चौका और एक छक्का लगाकर मैच के रुक को मुंबई की तरफ मोड़ने की कोशिश की। 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 132/3 था और जीत के लिए उन्हें 30 गेंदों में 45 रनों की जरूरत थी। जडेजा के ओवर में रोहित शर्मा ने इस आईपीएल का अपना पहला छक्का लगाया और मुंबई की जीत अब आसान लगने लगी थी। यहाँ 24 गेंदों पर 36 रनों की जरूरत थी।

19वें ओवर की पहली गेंद पर टाई ने पोलार्ड को आउट किया लेकिन तब तक पोलार्ड 23 गेंदों में 39 रन बना चुके थे। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी और रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी। रोहित ने फॉर्म में वापसी की और 29 गेंदों में 40 रनों की नाबाद पारी खेली।

गुजरात लायंस की तरफ से एंड्रू टाई ने 2 एवं प्रवीण कुमार, मुनाफ पटेल ने 1-1 विकेट लिया।
स्कोरकार्ड:

गुजरात लायंस:

176/4 (ब्रेंडन मैकलम 64, दिनेश कार्तिक 48*, मैक्लेनेघन 2/24)

मुंबई इंडियंस:

177/4 (नितीश राणा 53, रोहित शर्मा 40*, एंड्रू टाई 2/34)

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

चुम्बी वैली: नक्शे की वह कील, जो कर रही है… खतरे की ओर इशारा

भारत-चीन-भूटान सीमा पर स्थित चुम्बी वैली आखिर इतनी संवेदनशील क्यों है? 2017 के डोकलाम...

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...

जातीय जनगणना: क्या आंकड़ों से बनेगी नीति या फूटेगी राजनीति?

क्या भारत अपनी असली सामाजिक तस्वीर देखने के लिए तैयार है? अगर हर जाति...

More like this

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...

चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट...

विराट कोहली का 37वां जन्मदिन : क्रिकेट में एक नई उम्मीद और मजबूत इरादे के साथ

विराट कोहली 5 नवम्बर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र...