होमCrimeमीनापुर में किसान की गोली मारकर हत्या

मीनापुर में किसान की गोली मारकर हत्या

Published on

एक स्पताह के भीतर तीन हत्या, बैकफुट पर पुलिस

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत मीनापुर थाना क्षेत्र में हत्या का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बाइक सवार अपराधियों ने बीते चार रोज में तीन लोगो को गोली मार कर हत्या करके इलाके में हड़कंप मचा दिया है। 29 जून को डुमरबाना के सीमेंट कारोबारी राजा राय के हत्या की गुथ्थी अभी सुलझी भी नहीं थीं कि अपराधियों ने 1 जुलाई की सुबह तुर्की के चिमनी कारोबारी अजय कुमार को गोली मार कर हत्या कर दी और अब 2 जुलाई को खरहर गांव के किसान दीपनारायण की गोली मार कर हत्या कर देने से इलाके में दहशत कायम हो गया है।

एनएच 77 पर किसान को मारी गोली

वारदात मंगलवार दोपहर की है। एनएच-77 पर मुकसूदपुर चिमनी के समीप बाइक सवार नकाबपोश तीन अपराधियों ने दीपनारायण को करीब से गोली मार कर मौत के नींद सुला दिया है। दीपनारायण तीन अन्य लोगों के साथ खुद के बाइक से शहर जा रहे थे। मुकसूदपुर के समीप पहुंचते ही अपराधियों ने दीप नारायण प्रसाद पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इसमें दीपनारायण प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ जा रहे ग्रामीण शत्रुघ्न सहनी व राजा शर्मा बाइक से गिरने की वजह से जख्मी हो गए। दोनों का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है। मीनापुर में बीते चार दिन में दो कारोबारी समेत तीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

चार लोगो पर एफआईआर दर्ज

इधर, एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि किसान की हत्या में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर करायी गई है। हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में भी लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने करीब एक घंटे तक एनएच 77 को गांव में जाम कर दिया। हालांकि, डीएसपी पूर्वी गौरव पांडेय के समझाने पर शांत हो गए और जाम समाप्त हो गया। इसके बाद मीनापुर पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच ले गई।

ओवरटेक कर अपराधियों ने मारी गोली

मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे दीप नारायण अपने ग्रामीण राजा शर्मा व कोइली के शत्रुघ्न सहनी के साथ बाइक से मुजफ्फरपुर शहर की ओर जा रहे थे। मुकसूदपुर स्थित एक चिमनी के समीप एक बाइक सवार तीन अपराधियों ने दीप नारायण की बाइक को ओवरटेक कर रोका और बाइक चला रहे दीप नारायण को बगैर कुछ कहे सामने से गोली चला दी। पहली गोली किसान की कनपट्टी में लगी और बाइक के साथ गिर गए साथ ही उनके साथ बाइक पर सवार उनके दो ग्रामीण भी गिर गए। सड़क पर गिरने के बाद अपराधियों ने किसान पर दो राउंड और फायर कर दी। इसमें एक गोली किसान के सिर में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या से पूर्व ऑटो से हुई थी टक्कर

गोली लगने के बाद दीपनारायण का संतुलन बिगड़ गया और उनका बाइक सामने से आ रहे एक ऑटो से टकरा गई। हालांकि, परिजन अब आशंका जता रहे हैं कि ऑटोरिक्सा की टक्कर कही आरोपितों की साजिश तो नहीं थी? फिलहाल पुलिस इस एंगल से भी जांच में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शी राजा शर्मा ने बताया कि हमलावार तीन युवक एक बाइक पर सवार थे। सभी का मुंह गमछा से ढ़का हुआ था। बाइक पर पीछे बैठा युवक ने सबसे पहले गोली चलाई और बाद में दूसरे ने भी फायर कर दिया।

भाई से दो हजार लेकर निकले थे घर से

मृतक के छोटे भाई पुनीत प्रसाद ने बताया कि घटना के वक्त वह घर पर ही थे और खेत में काम कर रहे थे। शहर जाने से पहले दीपनारायण ने अपने छोटे भाई से दो हजार रुपये लिए और इसके बाद घर से निकल गए। करीब 15 मिनट बाद ही दीपनारायण को गोली लगने की खबर आ गई। घटना की सूचना पर एसकेएससीएच पहुंचे मृतक की सास निर्मला देवी व पुत्र शेखर सुमन समेत अन्य सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन घटना के संबंध में कुछ भी बताने की हालत में नहीं थे।

पहले भी हो चुका था जानलेवा हमला

मृतक के भाई पुनीत ने बताया कि उनका गांव में कुछ लोगों के साथ जमीन विवाद वर्ष 2005 से ही चल रहा है। इस बीच कई बार दोनो गुटो के बीच हिंसक झड़प हो चुकी है। वर्ष 2012 में भी दीप नारायण को गोली लगी थी। हालांकि, तब वह बच गए थे। जानकार बतातें हैं कि घटना का तार शराब के कारोबार से भी जुड़ा हो सकता है। दीपनरायण ने पिछले सप्ताह ही शराब बेचने के एक आरोपित को गिरफ्तार करने में पुलिस की मदद की थी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

गुमनाम हकीकत: जब इतिहास के खामोश पन्ने अपनी कहानी कहने लगते हैं

पुस्तक समीक्षा इतिहास की सबसे बड़ी विडंबना शायद यह है कि जो दर्ज है,...

शिक्षक से बड़ा कौन? भारत की उस परंपरा की पड़ताल, जहाँ गुरु को देवता कहा गया

KKN पड़ताल। किसी बच्चे के हाथ में पहली बार कलम आती है, तो वह...

More like this

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...