सोमवार, अप्रैल 6, 2026 3:04 अपराह्न IST
होमCrimeदवा व्यवसायी की हत्या के कारणों का खुलासा नहीं

दवा व्यवसायी की हत्या के कारणों का खुलासा नहीं

Published on

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत सिवाईपट्टी थाने के खेमकरण पकड़ी गांव के दवा व्यवसायी बैजू प्रसाद गुप्ता की हत्या की तीन रोज बाद भी हत्या के कारणो का खुलासा नहीं हो सका है। इस बीच डीएसपी पूर्वी डॉ. गौरव पांडेय ने घटनास्थल पर जाकर आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की है। उन्होंने मृतक के परिजनों से भी जानकारी ली है, लेकिन घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका।

अज्ञात अपराधी पर एफआईआर दर्ज

इधर, सिवाईपट्टी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार को मृतक के पुत्र अजीत कुमार के बयान पर अज्ञात अपराधियों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। दर्ज एफआईआर में अजीत ने पुलिस को बताया है कि बुधवार की शाम काले रंग का जैकेट पहने अपराधी पैदल आये थे। ग्राहक बनकर दवा दुकान पर पहुंचे और पिता को करीब से तीन गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने कुछ दूर तक अपराधियों का पीछा भी किया, लेकिन अंधेरे का लाभ लेकर सभी अपराधी टेंगरारी की ओर फरार हो गए। पुलिस को बताया गया है कि सभी अपराधियों की उम्र करीब 24 से 25 वर्ष रही होगी। बता दें कि बुधवार को वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों की दो चप्पलें और तीन खोखा बरामद किया था।

घटना से ग्रामीणों में गम और गुस्सा


गुरुवार को व्यवसायी का शव लाने के बाद गांव में कोहराम मच गया। पत्नी प्रमिला देवी व तीनों बेटों के विलाप से मौजूद ग्रामीणों की आंखें भर आईं। घटना को लेकर ग्रामीणों में गम और गुस्सा था। बाद में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि बैजू प्रसाद गुप्ता घर में अकेले कमाने वाले थे। तीनों बेटे अभी नाबालिग हैं और शहर में रहकर पढ़ाई करते हैं।

अपराधियों की हो जल्द गिरफ्तारी


गुरुवार को आप के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू, प्रदेश पर्यवेक्षक मनोज कुमार सिंह, राकेश साहू और वैश्य चेतना मंच के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन कुमार गुप्ता, जिला पार्षद कंचन सहनी ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढ़स बंधाया। सभी जनप्रतिनिधियों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। विधायक मुन्ना यादव ने इस घटना को सरकार और पुलिस प्रशासन की विफलता बताते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इधर, भाजपा नेता भूपाल भारती ने भी पुलिस से अपराधियों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने की मांग की है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या ईरान सिर्फ एक देश है या एक ऐसी रणनीति, जिसे हराना नामुमकिन है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है… कि दशकों से प्रतिबंध झेल रहा एक...

क्या सच में चाणक्य ने बच्चे को जहर देकर बनाया सम्राट?

क्या यह सच है… कि एक अपमान ने इतिहास की दिशा बदल दी? क्या...

क्या भविष्य में आपका अस्तित्व सिस्टम के कंट्रोल में होगा?

क्या आपने कभी सोचा है… कि अगर एक दिन आपकी पहचान… आपका पैसा… और...

क्या आपकी सोच कंट्रोल हो रही है? जानिए डिजिटल वॉरफेयर का असली सच

क्या आपने कभी सोचा है… कि अचानक एक ही खबर हर प्लेटफॉर्म पर क्यों...

More like this

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...