रविवार, फ़रवरी 22, 2026 6:11 अपराह्न IST
होमCrimeबुराड़ी में ग्यारह मौत, शिकंजे में आया तांत्रिक

बुराड़ी में ग्यारह मौत, शिकंजे में आया तांत्रिक

Published on

नई दिल्ली। दिल्ली में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की रहस्यमयी मौत में नाटकीय मोड़ आ गया है। रविवार को हुई मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक तांत्रिक और उसके सहयोगी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

घटनास्थल से पुलिस ने हाथ से लिखा नोट बरामद किया है। जिससे मौत का संबंध जाहिर होता है। एक को छोड़कर बाकी सभी मृतक छत से लटके पाए गए थे। अधिकतर मृतकों की आखों पर पट्टी बंधी थी और हाथ पीछे बंधे हुए थे।
सबसे उम्रदराज नरायण देवी (77) का शव फर्श पर पड़ा था, जिनके गले पर निशान पाए गए हैं। पूजा स्थल के पास एक डायरी में मिले नोट से रहस्यवाद का संकेत मिलता है। इसमें अध्यात्मिकता, मोक्ष, रीति-रिवाज और पिछले महीने की कुछ तिथियों का जिक्र है। पूजा में इस्तेमाल हुई घी और चावल जैसी सामग्री भी घर से मिली है। पुलिस को संदेह है कि मौत के पीछे तांत्रिक या साधु की भूमिका हो सकती है।
बहरहाल, पुलिस ने परिवार के सदस्यों की मौत किसी अनुष्ठान के चलते हुई या इसका कोई और कारण है? इस एंगल पर जांच शुरू कर चुकी है। दरअसल, नोट में कुछ निर्देश दिए गये हैं। इसमें कहा गया है, प्रत्येक व्यक्ति को सही तरीके से आंखों पर पट्टी बांध लेनी चाहिए, आंखों में सिर्फ परम स्थान दिखाई दे। पत्र में लिखा है, श्रद्धा के साथ सात दिनों तक लगातार बरगद के वृक्ष की पूजा करें। अगर कोई घर आए तो यह कार्य अगले दिन करें। इसके लिए गुरुवार या रविवार का दिन चुनें।
आगे लिखा है कि अगर बुजुर्ग महिला (नारायण देवी) खड़ी नहीं हो सकती हैं तो वह दूसरे कमरे में लेट सकती हैं। अनुष्ठान के लिए मद्धिम प्रकाश का उपयोग करें। रात 12 बजे से एक बजे के बीच अनुष्ठान करें, ताकि कोई तुम्हें बाधा न पहुंचाए। जब तुम सब उस दौरान फांसी पर लटक जाओगे, तो भगवान अचानक प्रकट होंगे और उसी क्षण तुम्हें बचा लेंगे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार ने मोक्ष प्राप्त करने के लिए तकरीबन हर निर्देश का पालन किया। उसमें यह भी बताया गया था कि परिवार का कोई सदस्य मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करेगा। पुलिस को कुछ ही घंटों में घर से उनके मोबाइल फोन भी बरामद हुए। एक पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि परिवार में पिछले कुछ हफ्ते से रोज सुबह-शाम दो घंटे अनुष्ठान चलता था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

More like this

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, सुबह से बारिश और बादलों का डेरा

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ली है। सोमवार को खिली...

बारिश के बाद बढ़ी ठंड, दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में हालिया बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

गया में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

बिहार के Gaya शहर में एक निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद...

Delhi Weather News : कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें

दिल्ली में ठंड का सितम लगातार जारी है और लोगों को कड़ाके की सर्दी...

झोलाछाप डॉक्टर ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर किया ऑपरेशन गर्भवती महिला की मौत

Bhagalpur जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक...

बिहार के कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बिहार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य के चार प्रमुख...