गुरूवार, फ़रवरी 26, 2026 10:46 पूर्वाह्न IST
होमAccidentमीनापुर में भीषण सड़क हादसा, नौ स्कूली छात्रो की दर्दनाक मौत

मीनापुर में भीषण सड़क हादसा, नौ स्कूली छात्रो की दर्दनाक मौत

Published on

आक्रोशित लोगो ने एनएच 77 को पांच घंटा जाम रखा

मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना के धरमपुर के समीप हुए भीषण सड़क हादसा में शनिवार को नौ स्कूली छात्रों की मौत हो गई और दस अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मी का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है। घटना दोपहर करीब एक बजे की है। गुस्साए लोगो ने एनएच 77 पर टायर जला कर मुफ्फरपुर सीतामढ़ी सड़क को जाम कर दिया है। इससे हजारो की संख्या में यात्री सड़क पर ही फंसे हुएं हैं। करीब पांच घंटा तक जाम रहने के बाद शाम छह बजे में मुजफ्फरपुर के डीएम धर्मेन्द्र कुमार व एसएसपी विवेक कुमार के हस्तक्षेप से आवागमन बहाल हो गया है।

इस बीच डीएम ने मृतक छात्र के परिजनो को प्रति परिवार चार- चार लाख रुपये का मुआवजा देने व जख्मी छात्रो का सरकारी खर्चे में इलाज कराने की घोषणा की है। ग्रामीणो की मांग पर डीएम ने धरमपुर विद्यालय के समीप एनएच 77 पर स्पीडब्रेकर बनाने की भी बात कही है।
बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी बच्चे धमरमपुर मध्य विद्यालय के है। शनिवार होने के कारण आज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे में ही विद्यालय से छुट्टी हो गई थी। इसके बाद सभी छात्र छात्राएं कतारबद्ध होकर सड़क किनारे से पैदल चलते हुए अपने घर जाने लगे। इस बीच एक तेज रफ्तार बोलेरो ने विद्यालय के समीप पहुंचते ही पहले एक महिला को ठोकर मारी। इसके बाद बोलेरो अनियंत्रित हो गया और कतार में जा रहे स्कूली छात्रो को एक के बाद एक करके रौदना शुरू कर दिया।
बाद में अनियंत्रित बोलेरो एनएच के किनारे गड्डा में पलट गयी। बोलेरो पर मनोज बैठा, प्रदेश महामंत्री, दलित प्रकोष्ट, भाजपा लिखा हुआ है। घटना से गुस्साए लोगो ने बोलेरो में जम कर तोड़फोड़ कर दिया है। घटना के बाद विद्यालय के सभी शिक्षक आनन फानन में विद्यालय छोड़ कर भाग खड़े हुए है। इस बीच ग्रामीणो ने एक शिक्षक के बाइक को अपने अपने कब्जे में लेकर उसमें भी तोड़फोड़ कर दी। गुस्साए ग्रामीण विद्यालय के बेंचडेस्क को सड़क पर रख कर उसमें आग लगा दी है। थाना अध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना के बाद बोलेरो का चालक फरार हो गया है। हालांकि, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया है।
इस बीच धरमपुर गांव में कोहराम मच गया। मृतक छात्र के परिवार में अफरा तफरी को माहौल उत्पन्न हो गया। महिला दहाड़े मार मार रोने लगी। पूरा गांव गम और गुस्सा में डूबा हुआ है। ग्रामीणो में विद्यालय प्रशासन के प्रति भी जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

जातीय जनगणना: क्या आंकड़ों से बनेगी नीति या फूटेगी राजनीति?

क्या भारत अपनी असली सामाजिक तस्वीर देखने के लिए तैयार है? अगर हर जाति...

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

More like this

दरभंगा में इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्रों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी

बिहार के दरभंगा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंटर की...

माघी पूर्णिमा पर बिहार में सड़क दुर्घटनाओं और गंगा में डूबने से 9 लोगों की मौत

बिहार में माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए जा रहे...

अररिया में पुलिस जीप से टकराई बुलेट बाइक, एसएसबी जवान समेत दो की मौत

 बिहार के अररिया जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।...

बिहार सड़क हादसा : मुजफ्फरपुर में नहर में गिरी कार, बिजली विभाग के दो कर्मियों की मौत

 जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। देवरिया थाना...

बारामती विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, महाराष्ट्र में शोक की लहर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया।...

अजीत पवार विमान दुर्घटना : बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान हादसा, हालात की जांच जारी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar को ले जा रहा विमान बुधवार को बारामती में...

बिहार सड़क हादसा : बक्सर में आमने-सामने बाइक टक्कर, चार युवकों की मौत

बिहार के बक्सर जिले में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों...

प्रयागराज में वायुसेना का विमान तालाब में गिरा, उड़ान के दौरान संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारतीय...

पटना के Atal Path पर सड़क हादसा, कार पलटी, दो लोग घायल

पटना में मंगलवार को एक बड़ा road accident सामने आया। Atal Path पर कार...

Samastipur Road Accident : घने कोहरे में बाइक हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Samastipur जिले में देर रात हुए एक दर्दनाक Road Accident में दो युवकों की...

पटना के गोला रोड पर तेज रफ्तार थार ने मचाया कहर, कई लोग घायल

पटना के दानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोला रोड पर बुधवार देर रात एक भीषण...

झज्जर में रील बनाते समय दर्दनाक हादसा, बिहार के दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत

हरियाणा के झज्जर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सोशल...

हिरियूर तालुक में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, बस में लगी आग

कर्नाटक के चित्तदुर्ग जिले के हिरियूर तालुक में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा...

यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण हुआ दर्दनाक हादसा : 4 की मौत, 50 से अधिक घायल

मंगलवार तड़के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यह हादसा...

बक्सर में खराब दृश्यता के कारण कार-ट्रक की टक्कर

15 दिसम्बर, 2025 को बिहार में सर्दी की स्थिति और भी खराब हो गई,...