Home World शर्मसार: शव के साथ किया घिनौनी हरकत

शर्मसार: शव के साथ किया घिनौनी हरकत

पुरूष नर्स कर रहा था शव के साथ सेक्स

 

संतोष कुमार गुप्ता

हवस एक ऐसी बीमारी है, जिसके सामने पुरुष अंधा हो जाता है। मानवता को शर्मसार कर मुर्दे के साथ ही सम्बध बनाने लगते है। बोलिविया मे पुरुष नर्स द्वारा एक महिला के शव के साथ मुर्दाघर में शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। महिला की कुछ घंटे पहले ही अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद उसके शव को मुर्दाघर में रख दिया गया। जहां अस्पताल के एक पुरुष नर्स ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। शव के साथ यह हरकत करते हुए महिला के पति ने नर्स को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। घटना बोलीविया के ला पाज़ शहर की है, जहां 28 वर्षीय महिला को फेफड़ों में कोई परेशान होने के बाद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई, जिसके बाद महिला के शव को मुर्दाघर में शिफ्ट कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक महिला के रिश्तेदार उसके बाद बिल से संबंधित काम निपटाने के लिए अस्पताल चले गए, जिसके बाद मौका पाकर मेल नर्स ने इस हरकत को अंजाम दिया। जब महिला का पति वापस मुर्दाघर लौटा तो देखा कि एक पुरुष नर्स उसकी पत्नी के शव के साथ सेक्स कर रहा है। उसके बाद उसने नर्स को पीछे खींचा और उसे पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसने पुलिस को कॉल किया और पुलिस को आने के बाद नर्स को पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया। 27 वर्षीय आरोपी नर्स का नाम ग्रोवर मैकचैपी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना सोमवार रात की है।
बता दें, ऐसी ही एक घटना पिछले साल अर्जेंटीना में देखने को मिली थी। जहां एक युवक मृत महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मुर्दाघर में घुस गया था। उसके बाद उसने एक फ्रीजर से एक शव को बाहर निकाला और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। बाद में स्टाफ ने पुलिस को कॉल करके बुलाया गया। पुलिस के आने पर भी वह नहीं रुका था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके, उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version