Home World पाकिस्तान के क्वेटा में बम विस्फोट, सात पुलिसकर्मियों की मौत, 22 जख्मी

पाकिस्तान के क्वेटा में बम विस्फोट, सात पुलिसकर्मियों की मौत, 22 जख्मी

पाकिस्तान। पाकिस्तान के क्वेटा में बुधवार को हुए बम विस्फोट में 7 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 22 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए है। घटना क्वेटा-सिब्बी रोड पर सारब मिल इलाके की है। सड़क किनारे बम विस्फोट तब हुआ जब 35 पुलिसकर्मियों को ले जा रहा एक पुलिस वाहन उस इलाके से गुजर रहा था। बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ जंग अभी खत्म नहीं हुई है। बलूचिस्तान इस लड़ाई में सबसे आगे खड़ा होगा और हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक इस क्षेत्र में आतंकवादियों का नामोनिशान नहीं मिट जाता। कहा कि यह कायराना हमला हमारे सुरक्षा बलों को उनके कर्तव्यों का निर्वहन करने से नहीं रोक सकते।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version